India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Yogi: हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को कैथल में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर तीखा हमला बोला। सुरजेवाला ने योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका राजनीतिक कद ब्राह्मणों के खिलाफ अत्याचार और उनकी राजनीतिक हत्या से बड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार में ब्राह्मण समाज का हर जिले में उत्पीड़न हो रहा है।
सुरजेवाला ने यह भी कहा कि भगवा वस्त्र धारण करने मात्र से कोई पवित्र नहीं हो जाता, बल्कि आचरण और न्यायप्रियता से ही इसका सम्मान किया जा सकता है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नाम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनका असली नाम कुछ और है और उन्होंने ब्राह्मण समाज का शोषण करके अपना नाम और रुतबा कमाया है।
कांग्रेस नेता ने भाजपा को ब्राह्मणों का विरोधी बताया और कहा कि न सिर्फ हरियाणा में बल्कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के शासनकाल में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने भगवा रंग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह रंग पवित्रता, कुर्बानी और न्याय का प्रतीक है, न कि धर्मांधता और टकराव का। सुरजेवाला ने महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देते हुए कहा कि जब कांग्रेस का झंडा पहली बार फहराया गया था, तो उसका ऊपरी हिस्सा भगवा रंग का था, जो बलिदान और न्याय का प्रतीक था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सुरजेवाला के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vinod Sharma Pinjore Visit : कालका विधानसभा प्रत्याशी शक्ति रानी…
Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाके का मामला, मृतक महिला के बेटे ने दर्ज…
Election Commission: कोई मजबूरी है क्या...?, राम रहीम की पैरोल याचिका पर चुनाव आयोग का…
सोहना से निर्दलीय उमीदवार सुभाष बंसल ने दिया बीजेपी को समर्थन सीएम नायब सिंह सैनी…
Congress vs BJP: रैली के दौरान आमने सामने कुमारी सैलजा और विज का काफिला, पार्टी…
Haryana Elections: बीजेपी का हरियाणा की जनता से वादा, आयुष्मान कवर बढ़ाने का बड़ा एलान…