Cm’s Congrats to People वर्ष 2022 सबके लिए मंगलमय हो : मनोहर लाल

नववर्ष सबके परिवार में और अधिक सुख-समृद्धि लाए
कोविड-19 वैश्विक महामारी से भी रहें सचेत
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Cm’s Congrats to People हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समस्त प्रदेशवासियों और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नववर्ष 2022 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं और कहा कि आने वाला वर्ष सबके लिए मंगलमय हो और सबके परिवार में और अधिक सुख-समृद्धि लाए। एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई उमंग लेकर आता है। नववर्ष नवसंकल्प लेने का अवसर होता है। वर्तमान राज्य सरकार ने भी वर्ष 2022 को सुशासन अंत्योदय उत्थान वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है, ताकि प्रदेश के गरीब से गरीब व्यक्ति का आर्थिक उत्थान कर उसे मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

सरकार का लक्ष्य- सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय को चरितार्थ करना (Cm’s Congrats to People)

सरकार का मुख्य लक्ष्य अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ को चरितार्थ करना है। हम साल भर पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ जनकल्याण से जुड़ी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की मुहिम में और अधिक तीव्रता लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों में हमने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सुशासन की संस्कृति को विकसित करने का प्रयास किया है और काफी हद तक इसमें सफल भी रहे हैं।

जश्न के माहौल में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें (Cm’s Congrats to People)

मुख्यमंत्री ने आमजन का आह्वान किया कि नववर्ष के जश्न के माहौल में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और कोविड-19 वैश्विक महामारी से सचेत रहें। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, तभी हम कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाव करने में सक्षम होंगे।

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

31 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

11 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago