Cold In Haryana बारिश के बाद मौसम में लगातार ठिठुरन

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

Cold In Haryana बारिश के बाद हरियाणा में मौसम में लगातार ठिठुरन बनी हुई है। लगातार ठंड बढ़ने के कारण लोग अलाव जलाकर सेंक रहे हैं। वहीं बारिश के कारण मौसम में नमी और पश्चिम की तरफ से चल रही हवाएं और भी ठंडक का अहसास करा रही हैं। ठंड के कारण बाजारों में भी चहल-पहन कम दिखाई दे रही है। पूरे सप्ताह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में ही सूर्य के हल्के दर्शन हो पाते हैं।

कल से धूप खिलने के आसार (Haryana Weather)

माना यह जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद धूप निकलेगी और इससे लोगों को राहत भी मिलेगी। वर्तमान में पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा और बारिश से वातावरण में नमी मैदानी क्षेत्र में सर्दी बढ़ाने का काम कर रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो हाल ही में हुई बारिश से अभी हवा में नमी है। यही नमी सर्दी को बढ़ा रही है। धुंध के कारण भी दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। आने वाले दो दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रहेगी। 15 जनवरी के बाद नमी कुछ कम होगी तो दिन में धूप निकलने के आसार बने हुए हैं, जिससे सर्दी का प्रकोप दिन में कम होगा। प्रदेश में दिन के समय सबसे कम हिसार और सिरसा में तापमान दर्ज किया गया। हिसार में 13 डिग्री तो सिरसा में 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

अब तक ये दिन रहा वर्ष का सबसे ठंडा Haryana Weather Update 

इस साल का सबसे ठंडा दिन 12 जनवरी दर्ज किया गया। इस दिन प्रदेश में कई जगह दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम होकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां दिन और रात्रि के तापमान में महज 4.4 डिग्री का ही अंतर रहा। इससे पहले वर्ष 2021 में 17 जनवरी को दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था तो वर्ष 2020 में 1 जनवरी को 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस दिन घोषित होता है कोल्ड-डे Cold Day is Declared on This Day

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष के अनुमान की बात करें तो जब रात्रि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से कम हो, तब कोल्ड डे घोषित होता है। इसके साथ ही जब दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 7 डिग्री सेल्सियस कम होता है तो यह स्थिति सवियर कोल्ड डे की होती है।

Also Read: Northern Railway कई ट्रेनें चल रही लेट, यात्री परेशान

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

20 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

33 mins ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

41 mins ago

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

47 mins ago