India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Alert : हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव सामने आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात में घनी धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिनमें हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक शामिल हैं। वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Kaithal : गांव मटोर में मिला महिला का शव, टांग व प्राइवेट पार्ट को कुत्तों ने बुरी तरह नौचा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक प्रदेश में बदली स्थिति रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा। 21 और 22 जनवरी को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हिसार और रोहतक में तापमान में गिरावट देखी गई है, जहां हिसार में बालसमंद का दिन का तापमान 10.1 डिग्री और रात का तापमान 5.6 डिग्री तक गिर गया है। वहीं, रोहतक में तापमान 7 डिग्री कम दर्ज किया गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेशभर में धुंध बनी रहेगी और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फसलों को ढक कर रखें ताकि वे मौसम की इस चिड़ी़ बदलाव से सुरक्षित रह सकें।