प्रदेश की बड़ी खबरें

Punjab University Chandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध हों हरियाणा के कॉलेज : मनोहर लाल

  • 5 जून को दोबारा की जाएगी बैठक

India news (इंडिया न्यूज़), Punjab University Chandigarh, चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में आज हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न विषयों को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में हरियाणा की हिस्सेदारी की बहाली और हरियाणा के कॉलेजों की पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्धता की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़े हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में आज बहुत विकास हो रहा : पंजाब गवर्नर

गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज बहुत विकास हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों तक भी शिक्षा आगे बढ़े, इसको लेकर सभी सरकारें काम करें। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों को कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के जो विषय हैं, उन पर आपसी सहमति से आगे बढ़ें और हरियाणा के कॉलेजों की पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्धता का विषय बड़ा विषय नहीं है, यह करना संभव है। हरियाणा-पंजाब के इस सहयोग से निश्चित रूप से एक अच्छी शुरुआत होगी।

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़

केंद्र के साथ मिलकर हरियाणा सरकार पंजाब विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाएगी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक में पुन: कहा कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत पंजाब विश्वविद्यालय में हरियाणा का हिस्सा दिया गया था। हरियाणा के कॉलेज और क्षेत्रीय केंद्र पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध थे, लेकिन 1973 को एक अधिसूचना जारी कर इसे समाप्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज के युग में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से भी राज्यों के कॉलेजों की संबद्धता हो रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य है कि सभी शिक्षण संस्थान देश की उन्नति में सहयोग करें। सभी राज्यों का आपसी संबंध और प्रगाढ़ हों। इसलिए हरियाणा के कॉलेजों की संबद्धता पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ हो। सीएम ने यह भी कहा कि केंद्र के साथ मिलकर हरियाणा सरकार पंजाब विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाएगी, ताकि विश्वविद्यालय समृद्ध बने ।

हम पंजाब के साथ, यहां के कॉलेज भी हरियाणा से जुड़ सकते हैं

सीएम मनोहर लाल ने पंजाब सरकार से कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए पंजाब के कॉलेज भी यदि हरियाणा के साथ जुड़ना चाहें तो हम उनका स्वागत करते हैं। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए इन विषयों को अंतिम रूप देने के लिए कुछ समय मांगा। पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांट और हरियाणा के कॉलेजों को मान्यता मिलने के संबंध में दोनों प्रदेशों के CM की गवर्नर BL पुरोहित के साथ 5 जून को दोबारा मीटिंग होगी। इसमें शिक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए पंजाब-हरियाणा के बीच कोई समझौता भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Haryana Himachal Meeting : हरियाणा की हिमाचल के साथ अहम बैठक 5 को : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Khelo India University Games : तलवारबाजी में करनाल की बेटी ने झटका गोल्ड

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

17 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

34 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

39 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

54 mins ago