Commonwealth Games 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गाड़े लट्ठ

इंडिया न्यूज,  Haryana News (Commonwealth Games 2022) : बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा। अभी तक देश को कुल 55 मेडल हासिल हुए हैं, जिसमें 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉंज मेडल शामिल हैं।

देश की आबादी में लगभग 2 प्रतिशत भागीदार हरियाणा ने इन खेलों में अपना दबदबा कायम रखा है। भारतीय दल में इस बार सबसे ज्यादा 43 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इनमें से 17 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश के इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

राष्ट्रमंडल खेलों में अमित पंघाल और नीतू घनघस ने बॉक्सिंग में गोल्ड झटका है तो साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन कुमार ने कुश्ती में गोल्ड जीता है।

सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग में गोल्ड, अंशु मलिक ने कुश्ती में सिल्वर, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, दीपक नेहरा और मोहित ग्रेवाल ने ब्रांज जीता है। बॉक्सिंग में सागर अहलावत ने सिल्वर और जैसमिन लंबोरिया ने ब्रांज जीता है। वहीं संदीप कुमार ने एथलेटिक्स ब्रांज मेडल जीता है। महिला हॉकी टीम में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है। 18 सदस्यीय हॉकी टीम में 8 महिलाएं हरियाणा की हैं।

म्हारे पहलवानों का डंका पूरे विश्व में : मुख्यमंत्री

Commonwealth Games 2022

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी गद्गद हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस बार लट्ठ गाड़ दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के धाकड़ खिलाडियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि म्हारे पहलवानों का डंका पूरे विश्व में बजता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति का ही परिणाम है कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने धड़ाधड़ गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में शामिल हरियाणा के खिलाड़ियों ने न केवल खुद को साबित किया है बल्कि पदक तालिका को भी आगे बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी मेहनत के बलबूते पर इन सभी खिलाड़ियों ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी इतनी राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों में हरियाणा ने देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। चाहे मुक्केबाजी की बात हो या कुश्ती की ऐसे कई खेल हैं, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन धाकड़ रहा है। महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही हरियाणा के एथलीट अव्वल साबित हुए हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार मेडल विजेता खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा इनाम राशि देकर सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक के लिए डेढ़ करोड़ रुपए, रजत पदक के लिए 75 लाख रुपए और कांस्य पदक के लिए 50 लाख रुपए देगी। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : Haryana E-Vidhan Sabha के पहले सत्र का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Monsoon Session में सर्वप्रथम शोक प्रस्ताव पढ़े गए

यह भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga Campaign : हरियाणा में 60 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

16 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

26 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

30 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

32 mins ago