होम / Commonwealth Games 2022 में नहीं खेलेंगे नीरज चोपड़ा

Commonwealth Games 2022 में नहीं खेलेंगे नीरज चोपड़ा

• LAST UPDATED : July 26, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News (Commonwealth Games 2022) : ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं खेल पाएंगे। यह इवेंट 28 जुलाई से शुरू हो रही है। ज्ञात रहे कि नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान चोटिल हो गए थे। जानकारी ये भी सामने आई है कि फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा अपनी जांघ पर पट्टी लपेटते हुए भी नजर आए थे। Commonwealth Games 2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता था रजत पदक (Commonwealth Games 2022)

ज्ञात रहे कि अभी हाल ही में टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने रविवार को यूजीन में प्रतिष्ठित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक फाइनल प्रतियोगिता में रजत पदक पर कब्जा किया था।

नीरज ने अपने चौथे प्रयास में ही 88.13 मीटर की दूरी दर्ज कर ली थी और दूसरा स्थान हासिल किया। ओलंपिक पदक विजेता ने फाउल थ्रो के साथ शुरुआत की थी। लेकिन इसके अगले 2 प्रयासों में नीरज ने 82.39 मीटर और 86.37 मीटर की दूरी तय की।

एंडरसन पीटर्स ने जीता था गोल्ड

पहला स्थान पर ग्रेनाडा के डिफेंडिंग चैंपियन एंडरसन पीटर्स रहे। जिन्होंने 90.54 मीटर की दूरी दर्ज की और गोल्ड मैडल पर अपना कब्जा जमा लिया। नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट भी बने और 2003 में पेरिस वर्ल्ड्स में दिग्गज लॉन्ग जम्पर अंजू बॉबी जॉर्ज के तीसरे स्थान पर रहने के बाद पोडियम फिनिश हासिल करने वाले दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी ओर, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदार्पण करने वाले रोहित यादव 78.72 मीटर, 78.05 मीटर और 77.95 मीटर के प्रयास के बाद 10वें स्थान पर रहे। Commonwealth Games 2022

यह भी पढ़ें : 5G Spectrum Auction : जानिये भारत में 5जी शुरू होने से ये मिलेंगे फायदे

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox