होम / Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony: दुल्हन की तरह सजा एलेक्जेंडर स्टेडियम, आज होगी भव्य ओपनिंग सिरेमनी

Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony: दुल्हन की तरह सजा एलेक्जेंडर स्टेडियम, आज होगी भव्य ओपनिंग सिरेमनी

• LAST UPDATED : July 28, 2022

पवन शर्मा, Birmingham News (Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony) : इंग्लैंड के सबसे सुंदर शहरों में से एक बर्मिंघम शहर जहां आज गुरुवार से खेलों की शुरुआत होने जा रही है। स्थानीय समयानुसार सायं 7 बजे एलेक्जेंडर स्टेडियम में शानदार आयोजन के बीच इस आयोजन का बिगुल बजेगा। भारत समेत दुनियाभर के करीब 72 देश इन गेम्स का हिस्सा होंगे। Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony

8 अगस्त तक चलेंगे खेल

खेल आठ अगस्त तक चलेंगे, जिसमें 19 खेलों में करीब 5000 एथलीट हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि 2012 के ओलंपिक खेलों के बाद इंग्लैंड में यह बड़े खेल का आयोजन हो रहा है। पिछले बीस वर्षों में यह इंग्लैंड में कॉमन वेल्थ का तीसरा आयोजन है। भारत के बॉक्सरों से लेकर हॉकी, क्रिकेट, भारतोलन, बेडमिंटन तथा कुश्ती जैसे खेलों में पदक की सौ प्रतिशत उम्मीद है।
Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony

Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony

भारत से 165 खिलाड़ी ले रहे भाग (Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony)

उद्घाटन समारोह में भारत के लगभग 165 खिलाड़ी भाग लेंगे। नीरज चोपड़ा के न आने के बाद अब पीवी संधु व भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन मनप्रीत सिंह तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।

भारतीय खिलाड़ियों का प्रयास रहेगा कि गोल्डगोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते गए 66 पदकों के रिकॉर्ड को तोड़कर 100 तक इस संख्या को ले जाया जाए। हालांकि सबसे बुरी खबर यही है कि इस बार निशानेबाजी को इन खेलों में शामिल नहीं किया गया। पिछली बार भारत ने निशानेबाजी में सबसे अधिक पदक जीते थे।

इन पर है सबसे अधिक पदक का भरोसा

मुक्केबाजी में अमित पंघाल, लवलीना, रवि दहिया, निखत जरीन, संदीप पुनिया हैं। वहीं हॉकी, क्रिकेट सहित दूसरे खेल हैं जहां से पदकों की सौ प्रतिशत आशा है। इसके अलावा मीराबाई चानु, जेरेमी लालरिनुंगा, बेडमिंटन में पीवी संधु, कुश्ती में साक्षी मलिक व टेबल टेनिस में भी पदक की उम्मीद है।

पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा

कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर बर्मिंघम शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरे शहर में सिटी बस सर्विस को एलेक्जेंडर स्टेडियम तक जोड़ा गया है, जिससे लोगों को स्टेडियम तक पहुंचने में परेशानी न हो। Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony

यह भी पढ़ें : India Coronavirus : देश में आज इतने केस, इतने लोगों ने तोड़ा दम

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox