होम / Commonwealth Games Haryana Medals : पदक दिलवाने में हरियाणा के खिलाड़ियों की 33% भागीदारी : संदीप सिंह

Commonwealth Games Haryana Medals : पदक दिलवाने में हरियाणा के खिलाड़ियों की 33% भागीदारी : संदीप सिंह

• LAST UPDATED : August 9, 2022

इशिका ठाकुर, Haryana News (Commonwealth Games Haryana Medals): हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह (Haryana Sports and Youth Program Minister Sandeep Singh) ने कहा कि 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे देश के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने 61 मेडल जीतकर देश की झोली में डाले हैं जो सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर बार की तरह अपना वर्चस्व कायम रखा। कुल मेडल में से लगभग 33 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की रही।

Commonwealth Games में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश को दिलाए 20 मेडल

प्रदेश के 43 खिलाड़ियों के दल ने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में हिस्सा लिया, जिसमें महिला हॉकी टीम में 18 में से 8 खिलाड़ी हरियाणा की रही। हरियाणा के खिलाड़ियों ने 20 मेडल देश को दिलवाए, जिसमें से 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, दीपक पुनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया, पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सुधीर, बॉक्सर अमित पंघाल, नवीन कुमार और नीतू घनघस ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि सिल्वर मेडल के रूप में अंशु मलिक और सागर अहलावत सहित दो इंडिविजुअल और दो टीम गेम मेडल हमारे खिलाड़ियों ने देश को दिलाए।

मनोहर लाल को हरियाणा की खेल नीति का श्रेय

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इसका पूरा श्रेय हमारे खिलाड़ियों की मेहनत उनके अभिभावकों के परिश्रम और त्याग तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) की खेल प्रेम नीति को जाता है। जिसकी बदौलत हरियाणा केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में खेल हब के रूप में उभर कर सामने आया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास से आज हरियाणा का हर अभिभावक अपने बच्चों को खेलों में अग्रसर होने के लिए प्रेरित कर रहा है। बेटियों को अब बोझ नहीं, मेडल फैक्ट्री के रूप में जाना जाता है।

विजेता खिलाड़ियों को इतनी दी जाएगी राशि

राज्य मंत्री संदीप ने कहा कि सरकार की खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक विजेता को 1.50 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 75 लाख तथा कांस्य पदक विजेता को 50 लाख का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। जल्द ही खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गाड़े लट्ठ

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox