होम / Rohtak News : रोहतक में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मामला 

Rohtak News : रोहतक में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मामला 

• LAST UPDATED : August 25, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak News : प्रदेश में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हैं, जिसके चलते आचार संहिता भी लग चुकी है और सभी पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी- अपनी पार्टी के प्रचार में जोर शोर से जुटे हुए है। इस प्रचार अभियान के दौरान रोहतक में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा की महिला कार्यकर्ता रोहतक स्थित रेलवे रोड पर विधायक भारत भूषण बतरा से 5 सालों का हिसाब मांगने के पर्चे बांट रही थी। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर इसका विरोध शुरू करना शुरू कर दिया, जिसके बाद मामला जोरदार हंगामें में तब्दील हो गया।

Rohtak News : दोनों पार्टियों के कार्यकताओं ने एक दूसरे पर लगये आरोप-प्रत्यारोप

वहीं मामले को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया और विवाद बढ़ता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग इस्तेमाल करना पड़ा। कांग्रेस और भाजपा की तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई है। जहां भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक के बेटे पर उनके साथ बदतमीजी करने के आरोप लगाए हैं वही कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा ने इसे भाजपा की ओछी राजनीति बताया है।

जानकारी मुताबिक भाजपा महिला एससी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रानी किराड़ ने बताया कि वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोहतक रेलवे रोड पर रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा द्वारा रोहतक में किए गए कार्यों के हिसाब मांगने के पर्चे बांट रहे थे कि कुछ ही देर में वहां पर रोहतक से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बत्रा के बेटे सिद्धार्थ बत्रा पहुंचते हैं और उनके साथ बदतमीजी करने लगे।

भारतीय जनता पार्टी ओछी राजनीति कर रही

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गाली गलौज करने और जाति सूचक शब्द कहने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओछी राजनीति कर रही है और उसकी जमीन खिसक चुकी है उन्होंने कहा की प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगी हुई है और वह ऐसे पर्चे बांट रहे थे, जिस पर प्रिंटर का नाम नहीं था जब उनसे पूछा गया कि झगड़ा क्यों किया गया तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया।

JP Dalal Targeted Hooda : कहा – खिलाड़ियों, किसानों को इस्तेमाल करना बंद करें भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Vij’s Statement On Election Date : अगर चुनाव आयोग चुनाव की तारीख बदल कर एक सप्ताह पहले भी कर ले तो हम तैयार : अनिल विज 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox