प्रदेश की बड़ी खबरें

Congress Meeting : कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, जानिए इस तिथि को होगी मीटिंग, हो सकता है बड़ा परिवर्तन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Meeting : हरियाणा में जहां 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण समारोह होने जा रहा है वहीं, अगले दिन यानि 18 अक्तूबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने जा रही है। सूत्रों का मानना है कि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भी बदला जा सकता है, जिसमें चंद्र मोहन, अशोक अरोड़ा और गीता भुक्कल या किसी और की भी लॉटरी निकल सकती है।

Congress Meeting : कांग्रेस को इस बार 37 सीटें मिलीं

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 37 सीटें मिली थी। प्रदेश से लेकर केंद्र तक सभी को अटूट उम्मीदें थी कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बना लेगी, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। यही कारण है कि टिकट वितरण में भी हाईकमान ने भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की पसंद का अधिक ध्यान रखा था। अब प्रदेश की जीती हुई बाजी हाथ से जाने कांग्रेस में अब कई फेर बदल देखे जा सकते हैं।

Vegitables Price Hike : हरियाणा में टमाटर हुआ और ‘लाल’, मिर्च भी हुई काफी ‘तीखी’…, जानें इतने हो गए भाव

नेता प्रतिपक्ष का चेहरा भूपेंद्र हुड्डा या कोई और

राजनीतिक जानकारों और कांग्रेस से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस बार कांग्रेस पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष का पद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को न देकर किसी नए चेहरे को भी दिया जा सकता है। फिलहाल राहुल और प्रियंका गांधी की ओर से कांग्रेस के चुने गए विधायकों में उस नेता की पड़ताल शुरू हो चुकी है। चर्चा है कि थानेसर सीट से विधानसभा चुनाव जीते अशोक अरोड़ा को कांग्रेस आने वाले दिनों में नेता प्रतिपक्ष बना सकती है।

Haryana Job Alert : हरियाणा वालों के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, प्रदेश के इन जिलों में लगने जा है रहा है जॉब फेयर

इस नाम से हुुड्‌डा परिवार को भी कोई आपत्ति नहीं

अशोक अरोड़ा के नाम पर हुड्डा परिवार को भी आपत्ति नहीं होगी। बता दें कि अशोक अरोड़ा जब इनेलो छोड़कर कांग्रेस में आए तो उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नेतृत्व स्वीकार किया और आज तक वह कांग्रेस की गुटबाजी में हुड्डा के साथ हैं। पंजाबी चेहरा होने के कारण अशोक अरोड़ा को यह अहमियत मिल सकती है। अशोक अरोड़ा अतीत में इनेलो के भी प्रदेशाध्यक्ष रहे है और पूरे हरियाणा मे इनकी पकड़ है और प्रदेश की राजनीति में भी अच्छी पकड़ है। फिलहाल सभी ये भविष्य के गर्भ में हैं।

Haryana News : बसों में मिलेगा भोजन और पानी, इस दिन के लिए जारी किया आदेश

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Om Prakash Dhankar Targeted Congress…कहा ईवीएम की बजाय अपनी गलतियों पर ध्यान दे कांग्रेस

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Om Prakash Dhankar Targeted Congress : मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह…

51 seconds ago

PM Modi At ITU-WTSA 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ITU विश्व दूरसंचार मानकीकरण असेंबली 2024 का किया उद्घाटन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi At ITU WTSA 2024  : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने…

33 mins ago

Sudarshan Kriya : इस तकनीक से तृप्ति ने पाई पैनिक अटैक और अकेलेपन पर जीत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sudarshan Kriya  : 23 वर्षीया तृप्ति सिंघल हरियाणा के पंचकूला में…

2 hours ago

Yamunanagar Crime News : खाली प्लाट में झाड़ियों से आ रही थी दुर्गंध, पास जाकर देखा तो…, मचा हड़कंप

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamunanagar Crime News : हरियाणा के जिला यमुनानगर में एक…

3 hours ago

Nuh Sarpanch Case: सरपंच पद से अली मोहम्मद को हटाया, पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Sarpanch Case: नूंह में प्रशासन ने फिरोजपुर झिरका खंड…

3 hours ago