Congress Candidate Varun Chaudhary : वरुण को टिकट मिलने पर कांग्रेस एकमत दिखाई दी

55
Congress Candidate Varun Chaudhary
वरुण को टिकट मिलने पर कांग्रेस एकमत दिखाई दी
  • वरुण सहित अब 9 प्रत्याशी मैदान में आ चुके, गुरुग्राम पर मंथन जारी

India News (इंडिया न्यूज), Congress Candidate Varun Chaudhary : प्रदेश में जिसका काफी समय से इंतजार था, आखिर कांग्रेस ने देर रात अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। इससे साफ हो गया है कि अब चुनावी दंगल में कांग्रेस का कौनसा उम्मीदवार मैदान में होगा। कांग्रेस की अंबाला सीट पर बात करें तो इस सीट पर वरूण चौधरी को मैदान में उतारा गया है।

जी हां, कांग्रेस ने अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस से मौजूदा विधायक वरुण चौधरी को चुनावी दंगल में उतारा है। इसके संकेत कुछ समय पहले भी वरुण चौधरी को मिल गए थे। यही कारण था कि वह लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अभियान के तहत संपर्क कर रहे थे। गुरुवार को देर रात्रि कांग्रेस ने टिकटों का पिटारा खोला जिसमें वरण चौधरी का नाम भी फाइनल हुआ।

Congress Candidate Varun Chaudhary : अंबाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस की खोई धमक वापस लौटाने का हो सकेगा काम

जानकारी के अनुसार कांग्रेस अक्सर कई धड़ों में बंटी नजर आती है, मगर वरुण के मामले में कांग्रेस एक दिखाई दी जोकि वरुण के लिए काफी लाभकारी भी हो सकता है। वहीं पिता फूल चंद मुलाना का साथ भी लोकसभा सीट लड़ने में वरुण की काफी मदद कर सकता है। माना जा रहा है इन चुनावों के जरिये वरुण अंबाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस की खोई धमक को वापस लौटाने का काम करेंगे।

वरुण चौधरी पूर्व केबिनेट मंत्री फूलचंद मुलाना के बेटे

आपको यह भी बता दें कि वरुण 44 साल के हैं और पूर्व केबिनेट मंत्री फूलचंद मुलाना के बेटे हैं। विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे को देखें तो वरुण के पास वर्ष 2019 में 6.61 करोड़ रुपए से अधिक की चल अचल संपत्ति और 53 लाख से अधिक की देनदारी है। इनका पेट्रोल पंप और कोल्ड स्टोरेज का काम है। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। पहली बारे वे वर्ष 2019 में वे विधायक बने थे।

यह भी पढ़ें : Haryana Congress Candidate List 2024 : हरियाणा में कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों की सूची जारी

यह भी पढ़ें : MP Kartikeya Sharma : देश प्रदेश में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा लोकसभा उम्मीदवारों में सोशल मीडिया को कैश करने में मनोहर लाल, नवीन जिंदल और अशोक तंवर सबसे आगे