HTML tutorial
होम / Haryana Election : कांग्रेस को इतने प्रतिशत वोटों से…, और यहां से जीती हुई बाजी हारी

Haryana Election : कांग्रेस को इतने प्रतिशत वोटों से…, और यहां से जीती हुई बाजी हारी

• LAST UPDATED : October 14, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election : हरियाणा में विधानसभा चुनावों में इस बार कांग्रेस अंतिम समय तक अपनी जीत के दावे करती रही। इतना ही नहीं, पार्टी के सीएम बनाने का मुद्दा भी लास्ट तक गूंजता रहा लेकिन आखिर चुनाव में रिजल्ट बिल्कुल आश के विपरित आए। आईए आपको बताते हैं कि किन सीटों पर भाजपा को थोड़े से मार्जन के कारण हार का सामना करना पड़ा

जी हां, हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है, लेकिन कांग्रेस पर नजर डालें 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी कुछ ही अंतर से हारे हैं। इन सभी सीटों पर कुल 22,907 वोटों का हार का अंतर रहा है जो कुल मतदान का 0.18 फीसदी है। इन सीटों में 7 सीट भाजपा और दो इनेलो के खाते में गई हैं।

Haryana Election : 2,03,54,350 मतदाता थे चुनाव में

मालूम रहे कि इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश से कुल 2,03,54,350 मतदाता थे, जिसमें से कुल 1,24,88,689 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। भाजपा को 55,48,800 मत और कांग्रेस को 54,30,602 मत मिले। यानी भाजपा को 39.94 फीसदी और कांग्रेस को 39.09% वोट मिले। भाजपा को 48 और कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं। वहीं, इनेलो को 2 सीट के साथ 4.14%, जजपा को 0.90%, आप को 1.79 % और बहुजन समाज पार्टी को 1.82 फीसदी मत मिले हैं।

Haryana Politics : प्रदेश की राजनीति में भी बराबरी को…, कब मिलेगी पूरी नुमाइंदगी

बृजेंद्र को यहां भाजपा प्रत्याशी से मात्र इतने वोटों से हार मिली

उचाना कलां सीट पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस के बागी वीरेंद्र घोघडिया और दिलबाग ने पार्टी प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह का खेल बिगाड़ा। बृजेंद्र सिंह को भाजपा के देवेंद्र अत्री से 34 वोटों से हार मिली। बृजेंद्र सिंह को 48936 वोट हासिल हुए थे जबकि देवेंत्र को 48968 वोट मिले थे। कुछ भी हो इस सीटी से हार-जीत का फासला काफी कम रहा है। यहां से पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 5वें स्थान पर रहे थे।

Haryana Election 2024: ‘अपने गिरेबान में झांके खड़गे’, BJP महिला जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब, बता दिया कौन है असल आतंकवादी

होडल सीट : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को भाजपा के हरिंदर सिंह से 2595 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा। महेंद्रगढ़ सीट की बात करें तो यहां भाजपा के कंवर सिंह ने कांग्रेस के राव दान सिंह को मात्र 2648 वोटों से हराया। रानियां सीट पर इनेलो के अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस के सर्वमित्र कंबोज को 4191 वोट और घरौंडा से हरविंदर कल्यान ने कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर सिंह राठौर को 4531 मतों से मात दी है।

Haryana Election 2024: सैनी ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री या फिर? इस काम के लिए BJP ने ऑब्जर्वर किए नियुक्त

इन सीटों पर भी एक नजर फिर

डबवाली सीट से कांग्रेस के अमित सिहाग को भी कुछ ही वोटों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा है। जी हां, वे मात्र 610 वोटों से हारे हैं। उन्हें इनेलो के आदित्य देवीलाल से हार मिली। असंध सीट से बीजेपी के योगिंदर सिंह राणा ने शमशेर सिंह गोगी को 2306 मतों और दादरी से बीजेपी के पूर्व जेलर सुनील सांगवान ने मनीषा सांगवान को केवल 1957 वोटों से हराया है।

Pralhad Joshi Statement: ‘सोनिया गांधी ने बहाए थे आतंकियों के लिए आंसू’…, खरगे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के प्रह्लाद जोशी

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox