प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Saini In Fatehabad : कांग्रेस कमिशन और भाजपा मिशन मोड पर करती है काम : नायब सैनी

  • फतेहाबाद प्रगति विकास रैली में गरजे सीएम नायब सैनी
  • कांग्रेस शासन में रसूखदारों और जेब गर्म कराने वालों को मिलती थी सरकारी नौकरियां 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini In Fatehabad : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को फतेहाबाद में कांग्रेस पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि जिनके खुद के बही-खाते खराब हैं आज वे लोग हमारा हिसाब मांगने निकले हुए हैं। पूर्व सीएम हुड्डा व उनके पुत्र का नाम लिए बगैर सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को अपनी गिरेबान मे झांकना चाहिए कि कैसे कांग्रेस सरकार कमिशन मोड़ पर काम करती थी, जबकि भाजपा सरकार मिशन मोड़ पर काम करती है।

CM Saini In Fatehabad : हरियाणा की तरक्की और खुशहाली के लिए समान विकास किया

फतेहाबाद में विधायक दूड़ाराम द्वारा आयोजित प्रगति विकास रैली में बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने भाई-भतीजावाद, शहर, हलका क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हरियाणा एक, हरियाणवीं एक की भावना से हरियाणा की तरक्की और खुशहाली के लिए समान विकास किया है। मुख्यमंत्री ने रैली में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कामों भी गिनवाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रैली में नायब सैनी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा में विकास की नई गाथा रचने की भावना से काम कर रहे हैं। इससे पहले मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

भाई-भतीजावाद की राजनीति करते थे वे लोग हमसे हिसाब मांग रहे

कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर था। कांग्रेस शासन में रसूखदारों और जेब गर्म कराने वालों के बच्चे सरकारी नौकरियों में लगते थे। 2014 में भाजपा सरकार बनने पर हमने सबसे बड़ा काम व्यवस्था परिवर्तन का किया। बिचौलियों की दुकानें बंद की। भय और भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जाति-पाति और क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाकर पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए।

हिसाब मांगने निकले विपक्षी नेताओं को आइना दिखाते हुए नायब सैनी ने कहा कि जो लोग किसानों की जमीन को कौड़ियों के भाव खरीदकर बिल्डरों को देते थे, भोले-भाले किसानों को सेक्शन-4-7 का डर दिखाकर जमीन हड़पते थे, सीएलयू के नाम पर करोड़ों खा जाते थे, जाति-पाति, भाई-भतीजावाद की राजनीति करते थे वे लोग आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों से प्रदेश का बच्चा-बच्चा परिचित है।

मजदूरों के जीवन में खुशहाली आई

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का हिसाब-किताब बिना पर्ची और बिना पर्ची के नौकरी लगे लाखों युवा दे रहे हैं, चिरायु, आयुष्मान कार्ड से जिन गरीबों का फ्री इलाज हो रहा है वे हमारा हिसाब दे रहे हैं। भाजपा का हिसाब किसान दे रहे हैं जिनके खातों में अटल बीमा योजना का पैसा सीधा आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा हिसाब-किताब बुजुर्ग दे रहे हैं जिनकी पेंशन बिना किसी झंझट के बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसे हरियाणा का निर्माण किया है जिसमें उद्योग का पहियां तेजी से घूम रहा है, खेतों में भरपूर पैदावार हो रही है, महिलाएं सशक्त और अनुसूचित व पिछड़ी जातियों के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। मजदूरों के जीवन में खुशहाली आई है।

शिक्षा के क्षेत्र में नए युग का सूत्रपात

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 10 वर्षों में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है।  बाईपास, फ्लाईओवर, रेलवे ओवर ब्रिज बनें हैं जिनसे यातायात सुगम हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में नए युग का सूत्रपात हुआ है। हरियाणा के विकास की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय फतेहाबाद जिले की हालत खराब थी, टूटी सड़कें, चरमराई पेयजल व्यवस्था, जलभराव और बिजली की समस्याएं यहां व्याप्त थी।

2014 के बाद फतेहाबाद में विकास का पहियां तेजी से घूमां और यहां करोड़ों रुपये के विकास के काम हुए हैं और करोड़ों के काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आज भी 313 करोड 91 लाख रुपये की लागत से हुए कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस मौके पर रैली के आयोजक एवं विधायक दूड़ाराम द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर सीएम ने कहा कि मांग पत्र में 42 मांगे रखी हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की और बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें : Union Minister Rao Inderjit Singh ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के पुत्र के निधन पर जताया शोक

यह भी पढ़ें : MP Kumari Selja : हरियाणा के शहरों की बदहाली पर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…

9 hours ago

Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल

लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…

9 hours ago

Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 

कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…

9 hours ago

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…

10 hours ago

Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण

पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…

10 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस अलर्ट  India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024…

10 hours ago