प्रदेश की बड़ी खबरें

Congress Candidates 5th List : नामांकन का आज अंतिम दिन, कांग्रेस ने 2 उम्मीदवार और घोषित किए, अब केवल 2 पर सस्पेंस

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Candidates 5th List : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जहां देर रात तीसरी और चौथी लिस्ट जारी कर दी थी वहीं आज सुबह छठी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में केवल 2 प्रत्याशियों के नाम ही घोषित किए गए हैं जबकि अभी दो प्रत्याशियों की टिकटों पर सस्पेंस बरकार है। इस लिस्ट में नारनौंद और उकलाना के उम्मीदवार का नाम हैं। नारनौंद से जसबीर सिंह और उकलाना से नरेश सेलवाल मैदान में उतारे गए हैं।

हरियाणा के राजनीतिक इतिहास पर एक नजर

हरियाणा का राजनीतिक इतिहास देखें तो इस इतिहास में काफी दंगल, बहुत से बदलाव और पद के लिए दौड़ा-दौड़ी हमेशा से देखने को मिली है। 58 साल के इस इतिहास में 11 मुख्यमंत्रियों ने राज किया। वहीं यहां भी तीन बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। और भी ऐसी कई बातें हाँ जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी हैं । तो आइए जानते हैं कि हरियाणा का राजनीतिक इतिहास कैसा रहा। क्या हमेशा से वहां चुनाव के दौरान इतना घमासान मचता था या सिर्फ इसी बार।

यह बने थे हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री

1966 में अपने गठन के बाद से, हरियाणा ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 मुख्यमंत्रियों को देखा है और उन्हें मौक़ा दिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के भगवत दयाल शर्मा 1966 में राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने और इनका दौर भी काफी दिलचस्प था।

वहीं अगर बात करें वर्तमान मुख्यमंत्री की तो वर्तमान में बीजेपी के नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं, नायाब सिंह सैनी को मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद 12 मार्च, 2024 को पदभार संभालने का मौक़ा मिला और खास बात यह है कि इस बार भी हरियाणा चुनाव 2024 के लिए नायब सैनी को ही चुना गया। वहीं मनोहर लाल खट्टर ने अक्टूबर 2014 से मार्च 2024 तक एक दशक तक सीएम के रूप में कार्य किया।

Congress Candidates 4th List : कांग्रेस की चौथी लिस्ट भी हो गई है जारी

Congress Candidates 3rd List : कांग्रेस के 40 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी, सुरजेवाला और जेपी के बेटे की भी हुई लॉन्चिंग

Congress Candidates 2nd List : कांग्रेस ने की दूसरी लिस्ट जारी, नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल 

Congress Candidates 1st List : कांग्रेस की 31 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट हुई जारी, बाद में एक और नाम पर लगी मुहर

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

27 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

52 mins ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

1 hour ago