Congress Halla Bol Rally में हरियाणा की भागीदारी नम्बर वन रहेगी : कुलदीप शर्मा

इशिका ठाकुर, Haryana News (Congress Halla Bol Rally) : करनाल मानव सेवा संघ के सभागार में कांग्रेस पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 4 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली (Halla Bol Rally) के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को इस रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा ने शिरकत की और बैठक में मौजूद कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कुलदीप शर्मा के साथ करनाल कांग्रेस पार्टी जिला प्रभारी लहरी सिंह, वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह के साथ जिला स्तरीय नेता तथा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा (Former Assembly Speaker Kuldeep Sharma) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में पूरे देश और प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी व्याप्त है, जिसके खिलाफ 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में बड़े स्तर पर हल्ला बोल रैली के द्वारा मौजूदा सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

महंगाई से हर वर्ग परेशान

Congress Halla Bol Rally

कुलदीप शर्मा ने कहा कि महंगाई के इस दौर से हर वर्ग काफी परेशान है। पेट्रोल गैस की कीमतों के साथ-साथ खाद्य पदार्थों की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। देश में स्थिति काफी विस्फोटक हो चुकी है, इसलिए कांग्रेस ने इसके खिलाफ दिल्ली में आंदोलन का फैसला किया है।

प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर

कुलदीप शर्मा ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि कौन कहता है प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म हो गया, जबकि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। बात अगर भ्रष्टाचार की की जाए तो भ्रष्टाचार नीचे से नहीं बल्कि ऊपर से शुरू होता है। प्रधानमंत्री ने जनता से झूठे वादे किए हैं। यदि उनके वायदे सच्चे होते तो आज कई करोड़ युवाओं को नौकरी मिल गई होती, कई बुलेट ट्रेन चल रही होती और नए शहर भी विकसित हो गए होते। प्रधानमंत्री ने जो वादे किए, वह सभी झूठे हैं।

कांग्रेस एक मजबूत पार्टी

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कुलदीप शर्मा ने कहा कि पार्टी एकजुट है प्रत्येक पार्टी में नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। कुलदीप शर्मा ने राजनीति का गणित समझाते हुए कहा कि कांग्रेस एक मजबूत पार्टी है और आने वाले समय में और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी का तख्ता हिल रहा है।

वहीं सोनाली फोगाट की हत्या पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि उन्हें सोनाली फोगाट की मृत्यु का बेहद दुख है। उन्होंने कहा कि यदि सोनाली फोगाट का परिवार सीबीआई जांच की मांग करता है तो वह होनी चाहिए। निश्चित तौर पर हर पहलू से हत्या की जांच होनी चाहिए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, राकेश कांबोज, अनिल राणा, रघुवीर संधू, कृष्ण बस्ताडा, पप्पू लाठर, राजेश वैद्य, हरी राम सांभा जिला प्रधान, उषा तुली, महिला नेत्री रानी कांबोज, अशोक खुराना धर्म पाल कौशिक, नाहर संधू, रण पाल संधू, जोगेंद्र चौहान ललित बुटाना, कांग्रेस नेता राजेन्द्र बल्ला, सतपाल जानी, भूपेन्द्र लाठर, दया प्रकाश, रोहित जोशी, लाली डबरी, बलजीत शर्मा, कर्म सिंह खानपुर, कर्म चंद चोचड़ा, अर्जुन रोड़, विनोद शर्मा, सुखविंदर सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, ललित अरोड़ा, अनिल शर्मा, जागीर सेनी, सुरजीत सैनी, कृष्ण गहलोत, एमएस महेंद्रु, सुनेहरा वाल्मीकि, गगन मेहता, रामेश्वर वाल्मीकि और मीनू दुआ सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat Death Mystery : गोवा पुलिस लगातार कर रही जांच, सुधीर ने बनवाई थी प्रॉपर्टी की लैंड लीज डीड

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

11 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

51 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

55 mins ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

1 hour ago