होम / Jhajjar BJP Meeting : कांग्रेस सिर्फ झूठा प्रचार और लोगों को भ्रम में डालने के लिए प्रसिद्ध : डॉ. सतीश पूनिया

Jhajjar BJP Meeting : कांग्रेस सिर्फ झूठा प्रचार और लोगों को भ्रम में डालने के लिए प्रसिद्ध : डॉ. सतीश पूनिया

• LAST UPDATED : July 11, 2024
  • झज्जर विस्तारित जिला कार्यकारिणी में डा. पूनिया ने कहा – भाजपा हर सुख-दुख में जनता के साथ
  • हरियाणा के विकास के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनानी जरूरी : महिपाल ढांडा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jhajjar BJP Meeting : भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितार्थ बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाकर उनका लाभ किसानों तक पहुंचा रही है। कांग्रेस को घेरते हुए पूनिया ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की भलाई के लिए कभी कोई कोई काम नहीं किए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठा प्रचार और लोगों को भ्रम में डालने के लिए मशहूर है। पूनिया गुरुवार को बहादुरगढ़ में झज्जर जिला की विस्तारित जिला कार्यकारिणी में बोल रहे थे। यहां पहुंचने पर पूनिया का जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा और भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला कार्यकारिणी में सभी नेताओं ने केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने पर देश और प्रदेश की जनता का आभार जताया।

Jhajjar BJP Meeting : अब बीमारी के दौरान होने वाले खर्च की चिंता लोगों को नहीं

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि नेता और सरकार दुख के समय जनता के काम आने के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना संकटकाल में यह सार्थक करके दिखाया है। भाजपा हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के पास अब आयुष्मान और चिरायु कार्ड है, इसलिए बीमारी के दौरान होने वाले खर्च की चिंता लोगों को नहीं है। मोदी और नायब सरकार हर वर्ग का पूरी ईमानदारी से ख्याल रख रही है।

Jhajjar BJP Meeting

Jhajjar BJP Meeting

कांग्रेस के लोग चुनाव सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए लड़ते

डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस की अराजकता देश ने कश्मीर से कन्या कुमारी तक देखी है। देश ने आपातकाल को देखा है कि कैसे लोगों को प्रताड़ित किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग चुनाव सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए लड़ते हैं, जबकि भाजपा सत्ता के माध्यम से लोगों की सेवा करती है। पूनिया ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने पहले देवीलाल और फिर बंसीलाल को मन से अपनाया। कांग्रेस का साथ हरियाणा के लोगों ने नहीं दिया। कांग्रेस के धुरंधर दिल्ली में भी थे, हरियाणा में भी थे, लेकिन 2014 में हरियाणा की देश भक्त जनता ने भाजपा की सरकार बनाई और वो भी दो बार। उन्होंने कहा कि अब तीसरी बार भी हरियाणा के लोग भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस किसान हित की पार्टी नहीं

डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस किसान हित की पार्टी नहीं है। कांग्रेस दुख के समय किसानों का साथ छोड़ देती है। कांग्रेस ने ही किसानों को 2-2 रुपये के चेक देकर अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी और नायब सरकार किसान हित की सरकार है। किसानों को भाजपा सरकार ने फसल खराब होने पर 12 हजार 500 करोड़ रुपये मुआवजा दिया है। हरियाणा की नायब सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ देश और प्रदेश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है। जिला कार्यकारिणी में डा. सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की भलाई के लिए भाजपा सरकार बनना जरूरी है। मंडल, शक्ति केंद्र और सभी बूथों तक मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम करना है। श्री पूनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए हरेक बूथ पर कमल खिलाने के काम में तेजी से जुट जाएं।

कांग्रेस हमेशा झूठ बोलकर लोगों से वोट लेती रही : ढांडा

पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने विस्तारित जिला कार्यकारिणी में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठा वादा करना जानती है। कांग्रेस पहले कहती थी 24 घंटे बिजली देंगे, लेकिन कांग्रेस ने कभी 24 बिजली नहीं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलकर लोगों से वोट लेती रही है। ढांडा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने शहरों के साथ-साथ गांवों को भी 24 घंटे बिजली देने का काम किया है। भाजपा ने व्यवस्था परिवर्तन कर हर व्यक्ति तक घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। पंचायत मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय 1 लाख 20 हजार सालाना इनकम वाले व्यक्ति को ही बीपीएल के दायरे में रखा जाता था। भाजपा ने यह दायरा बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार किया।

अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत करें : ढांडा

पंचायत मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की भलाई के लिए और हरियाणा के विकास के लिए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बिना थके और बिना रुके पार्टी हित में काम करें। मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नीचे तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा में विश्वास करती है और तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। श्री ढांडा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत करें, जब हर बूथ पर कमल खिलेगा तब हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत करेंगे

जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने जिला कार्यकारिणी में पहुंचने पर सभी नेताओं और कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत करेंगे और झज्जर जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने का काम करेंगे। कार्यकारिणी को जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, पूर्व सांसद डा. अरविंद शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री कांता देवी, ऋषि भारद्वाज, जिला मिडिया प्रभारी नवीन राठी, प्रदीप अहलावत, कप्तान बिरधाना, जिले सिंह सैनी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, शेखर यादव, डॉ राकेश, राजेश आर्य,, महेंद्र कोर, अजय धनखड़, रतन सागर, रामफल सैनी, नवीन बंटी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : BJP State President Mohan Lal Badauli : नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का पानीपत टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत

यह भी पढ़ें : Sarwan Singh Pandher on Shambhu Border : हमारे निर्णय पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर : पंधेर

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox