कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर साधा निशाना
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ashok Arora Targeted CM Saini : पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सांसद राहुल गांधी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर आए दिन कोई ना कोई गलत बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सैनी हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनको इस प्रकार की शब्दावली शोभा नहीं देती।
उन्होंने कहा कि नायब सैनी खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखें जो पहले नारायणगढ़ की सीट को छोड़कर कुरुक्षेत्र आए थे और कुरुक्षेत्र की सीट को छोड़कर करनाल चले गए थे और अब करनाल विधानसभा की सीट को भी छोड़ कर वहां से भी पलायन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी जिला परिषद के चुनाव में अपनी पत्नी तक को भी नहीं जितवा पाए थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायक सैनी बौखलाहट के चलते इस प्रकार की बयान बाजी कर रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सैनी को पता ही नहीं होता की पार्टी में क्या चल रहा है। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पता चला है कि थानेसर में चुनाव को लेकर कुछ आपराधिक किस्म के लोगों को बुलाया गया है। और वह यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं। जिसको लेकर आज वह कुरुक्षेत्र एसपी से मिलेंगे और उनके खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्यवाही की मांग करेंगे।
Unemployment के भीषण संकट के दौर से गुजर रहा प्रदेश और देश : कुमारी सैलजा
इस समय हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता…
हरियाणा में एक बार फिर से बीजेपी ने जीत दर्ज करके इतिहास के पन्नो पर…
संसद में हाल ही में संविधान को लेकर तीखी बहस चली, जिसके बाद पक्ष विपक्ष…
हरियाणा में अब बदमाशों की बदमाशी चरम पर है। लगातार हरियाणा में सरेआम बदमाश आते…
गर्मियों की छुट्टियों से ज्यादा इंतजार सर्दियों की छुट्टियों का रहता है। ऐसे में जब…
हरियाणा में लगातार बढ़ता नशा भविष्य के लिए ख़तरा बनता जा रहा है। जिसके चलते…