प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

  • शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • शाहाबाद जन आशीर्वाद रैली में सीएम नायब सैनी बोले – कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा, इससे बचें हरियाणा की जनता
  • जन आशीर्वाद रैली में नायब सैनी ने शाहाबाद भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना के लिए की मतदान की अपील

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : शुक्रवार को शाहाबाद मारकंडा के बराड़ा रोड स्थित संगत फार्म में शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश के कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। सैनी का रैली में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और शाहाबाद विधानसभा की ओर से भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना ने सैनी को सम्मान की पगड़ी पहनाई।

जन आशीर्वाद रैली में उमड़े जनसैलाब ने भारत माता की जय और तीसरी बार भाजपा सरकार, कमल का फूल सीएम नायब सैनी के शीश पर के जयघोष लगाकर पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दिया। जनसभा को संबोधित करते कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 5 अक्तूबर को लोकतंत्र के पर्व सबको हिस्सा लेना है।

CM Nayab Saini : पूरी प्राथमिकता के साथ काम करने की मेरी जिम्मेदारी

हरियाणा के लोगों ने तय कर दिया है 8 अक्तूबर को बहुत बड़े मार्जिन के साथ तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए वे आशीर्वाद लेने शाहाबाद की जनता के बीच आए हैं। उन्होंने जनता से कहा कि 5 अक्तूबर को जनता भाजपा के कमल के निशान पर वोट डाल दें और फिर बाकी के काम के लिए चिंता ना करें। क्योंकि कामों की चिंता करने के लिए यह हरियाणा का बेटा आपका भाई मौजूद है।

नायब सैनी ने कहा कि शाहाबाद की जनता केवल कमल के फूल को समर्थन दीजिए और सुभाष कलसाना को शाहाबाद से जीत दिला दीजिए बाकी के काम करने की जिम्मेदारी उनकी है। इसलिए शाहाबाद की जनता अपने प्रत्याशी सुभाष कलसाना के पीछे लग जाएं और उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर विधानसभा में भेंज दे। इसके बाद हम मिलकर शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र का विकास पूरी गति के साथ करेंगे और पूरी प्राथमिकता के साथ काम करने की मेरी जिम्मेदारी है।

कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा

सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को जारी करके झूठ का पुलिंदा तैयार कर रखा है जिसके सहारे वह चुनाव को जीतने का झूठा भ्रम मन में पाले हुए हैं। लेकिन हरियाणा की जनता अब कांग्रेस के इस झूठ से वाकिफ हो चुकी है और यह 8 अक्तूबर को भाजपा की सरकार प्रदेश में तीसरी बार बनाकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी। सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने झूठी घोषणाएं करके जनता को बरगलाने का काम किया वहां भाजपा की सरकार ने अपनी की हुई घोषणाओं को सिद्ध करके दिखाया है।

कांग्रेस नेता हुड्डा पर भी प्रहार करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा ने उनसे प्रदेश के विकास कार्यों का हिसार मांगा तो उनके लिए मैं यही कहता हूं कि जिनके खुद के खाते खराब हैं वो चले हैं दूसरों से हिसाब मांगने। सीएम नायब सैनी ने असंध से कांग्रेंस के प्रत्याशी को लेकर कहा कि असंध कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि अगर वह विधायक बन तो पहले अपना घर भरेंगे और बाद में अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे। उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। लेकिन अब इसका निर्णय जनता ने करना है।

56 दिन का कार्यकाल कांग्रेस सरकार के 10 साल पर भारी पड़ेगा

नायब सैनी ने कहा कि शाहाबाद की जनता कमल के फूल के लिए आशीर्वाद देकर शाहाबाद की निगेबानी भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना को देगी। उन्होंने कहा कि हम पूरे हरियाणा क्षेत्र में जाते हैं और हर क्षेत्र के विकास को लेकर काम करते हैं। 12 मार्च को जब उन्हें सीएम बनाया गया तो उन्होंने पूरा एजेंडा तैयार कर लिया था। लेकिन आचार संहिता के चलते उन्हें केवल  56 दिन ही काम करने को मिले। जबकि उन्होंने 100 दिन का एजेंडा तैयार किया हुआ था। जब हुड्डा को दर्द हुआ तो वो बोले ये सीएम तो केवल घोषणाएं कर रहा है। लेकिन मैंने जो बात कही वो मैं पत्थर की लकीर की भांति पूरा करने की राह पर निकल पड़ा और मैंने सभी कार्यों को पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि उनके 56 दिन का कार्यकाल कांग्रेस सरकार के 10 साल पर भारी पड़ेगा।

PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

2 mins ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

44 mins ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

1 hour ago

Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…

2 hours ago

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

2 hours ago