होम / Lok sabha Seat : 10 लोकसभा सीट पर कांग्रेस को आए 314 आवेदन

Lok sabha Seat : 10 लोकसभा सीट पर कांग्रेस को आए 314 आवेदन

• LAST UPDATED : February 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Lok sabha Seat, चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में टिकट के लिए मारामारी मच गई है। हरियाणा कांग्रेस के पास 10 लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 314 कैंडिडेट्स के आवेदन आए हैं। कांग्रेस में लोकसभा टिकट के सबसे ज्यादा आवेदन हुड्डा की पैठ वाली सीट सोनीपत से आए हैं। यहां से सबसे ज्यादा 79 कैंडिडेट्स ने आवेदन करते हुए पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके बाद सबसे ज्यादा 48 आवेदन करनाल से आए हैं।

इसके अलावा टिकट लड़ने के इच्छुक कैंडिडेट्स के कुरुक्षेत्र से 45, अंबाला व सिरसा दोनों से 40-40 प्रत्येक, हिसार से 34, गुरुग्राम से 10, फरीदाबाद से 9, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से 6 और रोहतक से सबसे कम 6 ने टिकट के लिए दावेदारी जताई, वहीं 30 में से 2 मौजूदा विधायकों ने भी लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की दावेदारी ठोकी है। इनमें हरियाणा विधानसभा के उपनेता आफताब अहमद और राव दान सिंह शामिल हैं। पार्टी के द्वारा अब इन सभी दावेदारों के नामों को हाईकमान के पास भेजा जाएगा, जहां उन पर विचार किया जा सकता है।

इसके अलावा यह भी बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके विरोधी कुमारी सैलजा रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई इच्छा जाहिर नहीं की है। वही कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य शर्मा ने करनाल लोकसभा से टिकट पर दावेदारी जताई है। श्रुति चौधरी पहले भी भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद रह चुकी हैं। इस बार भी उन्होंने इस सीट से दावेदारी ठोकी है।

कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जबकि पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने फरीदाबाद लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी ठोकी है। पूर्व एमपी सुशील इंदौरा व पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने सिरसा लोकसभा सीटों से टिकट मांगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी ने हिसार से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, जबकि पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य शर्मा ने करनाल से कांग्रेस का टिकट मांगा है। पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे विजय प्रताप सिंह फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सुभाष यादव गुरुग्राम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। पूर्व विधायक जेपी नागर ने फरीदाबाद लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोकी है।

संसदीय सीट आवेदक संख्या

1. अम्बाला            40
2. कुरुक्षेत्र             45
3. सिरसा            40
4. हिसार            34
5. करनाल          48
6. सोनीपत        79
7. रोहतक         3
8. भिवानी-एम.गढ़   6
9. गुररुग्राम        10

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox