होम / Haryana Assembly Speaker Gyanchand Gupta : ओबीसी के आरक्षण को धर्म के हिसाब से बांटना चाहती है कांग्रेस : ज्ञानचंद गुप्ता

Haryana Assembly Speaker Gyanchand Gupta : ओबीसी के आरक्षण को धर्म के हिसाब से बांटना चाहती है कांग्रेस : ज्ञानचंद गुप्ता

• LAST UPDATED : April 24, 2024
  • कांग्रेस की नजर देशवासियों की मेहनत की कमाई पर है : ज्ञानचंद गुप्ता
  • कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी रहेगी
  • कांग्रेस पहले भी कह चुकी है देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Speaker Gyanchand Gupta : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में किए जा रहे विकास से कांग्रेस लगातार हार का मुंह देख रही है। एक के बाद एक हुई हार से बौखलाई कांग्रेस अब तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए आगे बढ़ने का खतरनाक खेल खेलना चाहती है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस का पंजा देशवासियों की मेहनत की कमाई पर पड़ेगा और ऐसा वह पहले भी कर चुकी है। गुप्ता ने ये बातें बुधवार को पार्टी चुनाव कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

Haryana Assembly Speaker Gyanchand Gupta : कांग्रेस की सरकार बनी तो समझो बहनों का मंगलसूत्र भी नहीं बचेगा

कांग्रेस की मंशा के बारे में बोलते हुए गुप्ता ने कहा कि अब तो कांग्रेस की नजर बहन-बेटियों के पास मौजूद सोने-चांदी आदि संपत्ति पर गड़ चुकी है। कांग्रेस के हिडन मंसूबों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो समझो बहनों का मंगलसूत्र भी नहीं बचेगा। गुप्ता ने कहा कि देशवासियों की मेहनत की कमाई को कांग्रेस उन लोगों में बांट देना चाहती है जिसकी वह तुष्टिकरण के तहत राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में साफ कर दिया है कि देश में बहुसंख्यक लोगों की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो के हर सेक्शन में अल्पसंख्यकों का जिक्र किया है। कांग्रेस अब इतना खतरनाक खेल खेलने जा रही है जिसको आम आदमी सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एससी एसएसटी आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को खत्म करना चाहती है।

देशवासियों का धन सुरक्षित नहीं रहेगा

कांग्रेस की सरकार बनी तो देशवासियों का धन सुरक्षित नहीं रहेगा। कांग्रेस ऐसा पहले भी कर चुकी है। 1960 और 1970 के दशक में कांग्रेस ने कानून पास करके देशवासियों को सरकार के पास पैसा जमा कराने के लिए विवश कर दिया था। कम्पलसरी डिपाजिट स्कीम एक्ट के तहत कांग्रेस ने सभी करदाताओं, सम्पति धारकों और सरकारी कर्मचारियों को अपनी कमाई का 18 प्रतिशत सरकार के पास जमा कराने के लिए विवश कर दिया था। कांग्रेस के षड्यंत्रों का खुलासा करते हुए गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की सोची समझी साजिश का ही परिणाम था कि प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने बयान दिया था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। कांग्रेस ने अपने मकसद को साफ कर दिया है। कांग्रेस की सोच मुसलमानों को नौकरियों में 15 प्रतिशत आरक्षण देने की है। सबसे खतरनाक खेल कांग्रेस का धर्म परिवर्तन को लेकर है। कांग्रेस धर्म परिवर्तन करने वालों का एससी का दर्जा सुरक्षित रखना चाहती है।

विशाल होगी पंचकूला विधानसभा की रैली, सीएम सैनी होंगे मुख्य अतिथि : गुप्ता

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 28 अप्रैल को होने वाली पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला के सेक्टर 16 में सायं 5 बजे होने वाली विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। श्री गुप्ता ने दावा करते हुए कहा कि 28 को होने वाली रैली विशाल होगी।

मोदी का लक्ष्य देश को विकसित करना

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। गरीब, युवाओं, महिलाओं और किसानों को समृद्ध करने और आगे बढ़ाने का काम दस सालों में किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीब लोगों को आयुष्मान और चिरायु कार्ड देकर उनको बीमारी में होने वाले खर्च की टेंशन से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फोकस तुष्टिकरण के तहत खास वर्ग को आगे बढ़ाने का है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश को विकसित करना है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, विधानसभा संयोजक हरेंद्र मलिक, ओम प्रकाश देवी नगर, श्यामलाल बंसल, भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग और संजय आहूजा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Manohar Lal’s Meeting with Star Players : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों सहित कई वर्गों से की मुलाकात

यह भी पढ़ें : Mahavir Guddu Honored With Padmashree Award : महावीर गुड्डू ने हरियाणा व हरियाणवियों को समर्पित किया पद्मश्री अवार्ड

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox