प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana-Congress: हरियाणा में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस का फैसला, अब हार की समीक्षा के लिए करेगी ये काम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana-Congress: हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस क बौखलाहट अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस अब जांच म जुट गई है। आपको बता दें, यह पहली बार होगा कि पार्टी बूथ स्तर तक मतदान आंकड़ों का विश्लेषण करेगी और मतदान पैटर्न का “पुनर्निर्माण” करेगी। यह फैसला कांग्रेस ने इसीलिए लिया क्यूंकि, रोहतक के जाट बहुल इलाके में कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बूथ पर एक हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

अब वहीं पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी को उसी बूथ पर सिर्फ 62 वोट मिले। इसीलिए कांग्रेस यह देख कर हैरान है कि आखिर कैसे यह संभव है। आपको बता दें उचाना कलां में, भाजपा के देवेंद्र चतर भुज अटारी ने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह के खिलाफ 32 वोटों से जीत हासिल की, जबकि स्वतंत्र उम्मीदवार वीरेंद्र घोघरियां को 31,456 वोट मिले।

  • जांच में जुटी कांग्रेस
  • राहुल गांधी भी रह गए हैरान

Haryana Weather: हरियाणा में जल्द दस्तक देगी ठंड, IMD ने दिया अपडेट, जानें मौसम का ताजा हाल

जांच में जुटी कांग्रेस

दरअसल, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के कहा कि, “हमें इस प्रक्रिया को पूरा करने में 4-5 दिन लगेंगे। यह जानना काफी अहम है कि मतदान के स्तर पर वास्तव में क्या गलत हुआ, क्योंकि न केवल हमारे आंतरिक सर्वेक्षण बल्कि सभी एग्जिट पोल ने भी भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस जीतेगी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है कि सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए हों।

Haryana Panipat Crime: पानीपत में हुआ दिल दहला देने वाला कांड, करवा चौथ के दिन पड़ोसी ने की युवक के चाकू गोदकर हत्या

राहुल गांधी भी रह गए हैरान

वहीँ एक दूसरे कांग्रेस पदाधिकारी ने पुष्टि की कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मतदान पैटर्न से होने वाली समस्याओं को समझने की तालाब कर रहे हैं। जिसके कारण कांग्रेस उत्तर भारत में बीजेपी के हाथों एक अहम् चुनाव हार गई। कांग्रेस, जिसके बारे में चुनाव विश्लेषकों और पंडितों ने हरियाणा चुनाव में भारी जीत का अनुमान लगाया था, 90 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीटें जीतने में सफल रही, तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक हैट्रिक बनाने में सफल रही।

Vasundhara Oswal : Haryana BJP सांसद की भतीजी युगांडा जेल में बंद…परिवार का दावा कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण हुई गिरफ्तारी

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

CM Saini: ‘जो अफसर पराली जलाने से नहीं रोकेगा…’, सीएम सैनी का सख्त एक्शन मोड

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में लापरवाही…

9 mins ago

CM Nayab Saini: ‘यमुना की सफाई के लिए मिले 6 हजार करोड़ का क्या किया’, CM सैनी ने आतिशी पर किया जबरदस्त प्रहार

हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद सभी विपक्षी पार्टियां बौखलाई हुई हैं। ऐसे में…

28 mins ago

Anil Vij: मंत्री बनते ही अनिल विज का बड़ा कदम, सबसे पहले किया ये काम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij: हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार ने…

45 mins ago