प्रदेश की बड़ी खबरें

Kumari Selja : अगली तैयारी, हरियाणा की बारी, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बनेगी सरकार : कुमारी सैलजा

  • कहा- प्रचंड जीत दिलाने के लिए सिरसा संसदीय क्षेत्र की जनता की शुक्रगुजार रहूंगी

  • सबको साथ लेकर समस्याओं का समाधान कर विकास को दी जाएगी प्राथमिकता

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : फतेहाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की विजयी सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। हमारी अगली तैयारी हरियाणा की बारी है।

Kumari Selja : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी

आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाते हुए खुद की सरकार बनाएगी, प्रदेश की जनता ने भी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। खुद को मिली प्रचंड जीत के लिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शुक्रगुजार है कि उन्हें इतना प्यार, मान-सम्मान, सहयोग और समर्थन मिला।

सैलजा ने सभी का किया धन्यवाद

कुमारी सैलजा ने सिरसा संसदीय सीट पर मिली प्रचंड जीत के बाद कहा कि वे शुक्रगुजार है कि सिरसा सीट की जनता की, मेरी पार्टी और पार्टी हाईकमान की, शुक्रगुजार है पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए दिन रात एक किया। वे शुक्रगुजार है पार्टी नेतृत्व का खासकर मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी का जिन्होंने उन्हें सिरसा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया। वे शुक्रगुजार है प्रियंका गांधी का जिन्होंने उनके लिए सिरसा में ऐतिहासिक रोड शो कर उनको शक्ति प्रदान की।

देश और प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ से परेशान

उनका कहना है कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ से परेशान हो चुकी थी, भाजपा एक के बाद एक नया झूठ बोल रही थी, हर झूठ को छिपाने के लिए दस झूठ का सहारा लिया जाता था, देश में बदलाव की बयार बह रही थी। कहीं संविधान बदलने की बात कहीं जा रही थी तो कहीं मंगलसूत्र को लेकर अनाप-शनाप बयान देकर महिलाओं का अपमान किया जा रहा था।

इतना ही नहीं सच को छिपाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाया गया, लोगों तक गलत खबरे पहुंचाई गई पर सिरसा और देश की जनता ने भाजपा के झूठ का जवाब वोट से चोट करके दिया, साथ ही भाजपा को आइना भी दिखाया कि झूठ के पैर ज्यादा लंबे नहीं होते। देश की जनता ने भाजपा के विरोध में मतदान कर देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का काम किया है। वे शुक्र गुजार है विरोधियों का जिनके झूठ से जनता नींद से जागी और उसने वोट से पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने पहले उनके पिता चौ. दलबीर सिंह को अपना आशीर्वाद दिया और वे चार बार सांसद रहे, दो बार यहां से उन्हें जनता का प्यार मिला और सांसद बनाया, तीसरी बार सांसद बनाकर जनता ने जता दिया कि वे सैलजा को कितना प्यार करती है, सिरसा सैलजा का घर-परिवार है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जिताकर अपनी जिम्मेदारी निभा दी है अब जिम्मेदारी निभाने की बारी उनकी है। सबसे पहले विकास को गलत दिशा में ले जाने की प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा और सभी को साथ लेकर उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा और उनके क्षेत्र में विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी।

कांग्रेस हरियाणा की राजनीति में बदलाव लेकर आएगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा की राजनीति में बदलाव लेकर आएगी, चार माह बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हमने भी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अगली तैयारी, हरियाणा की बारी, कांग्रेस की बनेगी प्रदेश में सरकार हमारी। उन्होंने कहा कि उनकी जीत की इबारत लिखने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और सदैव जनता, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सदैव ऋणी रहूंगी।

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Election Result 2024 Update : प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने 5-5 सीट पर जीत दर्ज की

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

6 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

7 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

7 hours ago