प्रदेश की बड़ी खबरें

BJP Workers Conference Kurukshetra : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा : नायब सैनी

  • कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ की और लोकसभा में इसे तार-तार भी किया
  • कुरुक्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन में नायब सैनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज),BJP Workers Conference Kurukshetra : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर लोगों ने मन बना लिया है कि हरियाणा में भी तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। नायब सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर व शक्ति के प्रतीक तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बंता राम वाल्मीकि ने अपने साथियों के साथ भगवान वाल्मीकि का चित्र भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। कुरुक्षेत्र लोकसभा में भाजपा की जीत पर सीएम सैनी ने कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर हम पांच लोकसभा सीटें जीत पाए हैं।

BJP Workers Conference Kurukshetra : डबल इंजन सरकार ने जबरदस्त काम किए

कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा में साढ़े 9 वर्षो में डबल इंजन सरकार ने जबरदस्त काम किए हैं। योजनाबद्ध तरीके से आमजन के हितों को सुरक्षित करते हुए उन्हें मजबूत करने का काम किया है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोलकर लोगों के बीच यह भ्रम फैलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो संविधान और आरक्षण को समाप्त कर देंगे। उन्होंने संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठा भ्रम फैलाकर वोट हासिल करने का काम किया है। श्री सैनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस ने जो झूठा प्रचार किया है उसका पर्दाफाश करने का काम करें।

BJP Workers Conference Kurukshetra

मजबूती के साथ लोगों के बीच जाएं

सैनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे मजबूती के साथ लोगों के बीच जाएं और उन्हें सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा आगामी 90 दिन की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। इन 90 दिनों में आमजन के लिए हर रोज कोई ना कोई नई योजना या अन्य लोकहित के कार्य करते हुए उन्हें मजबूत करने का काम किया जाएगा।

करनाल लोकसभा व विधानसभा में भाजपा की जीत के लिए उन्होंने वहां की जनता का विशेष तौर पर आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि जहां पर पंचायत के पास जमीन नहीं है और लाभार्थी ने यदि मकान के लिए पोर्टल पर पंजीकरण किया हुआ है तो औपचारिकता पूरी करते हुए उसे एक लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी और यह राशि उनके सीधे खाते में जाएगी।  आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ और मकान उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा

नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाते हुए कहा कि वे रणनीति बनाकर आगामी 90 दिनों में पूरी मेहनत और तीव्रता से कार्य करते हुए घर-घर जाकर सरकार द्वारा किए गए कार्यो बारे बताने का काम करें, ताकि विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य यहां पर आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र भी लिए और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं

शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में जिस प्रकार से आज कार्य हो रहे है इससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और लोगों में विश्वास पैदा हुआ है। कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है उनके मन की जो बात वह मुख्यमंत्री भली भांति जानते हैं। मुख्यमंत्री व्यक्तित्व के धनी है और 24 घंटे उनके दरवाजे खुले हैं कोई भी कार्यकर्ता व व्यक्ति आधी रात जाकर उनसे सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जितवाने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

जब से मुख्यमंत्री का पद संभाला, तब से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा

भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान ने कहा कि जब से नायब सिंह ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तब से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। आमजन के लिए नई-नई योजनाएं लागू की जा रही है, इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री से कोई भी कार्यकर्ता या आमजन मिल सकता है। पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी व पूर्व विधायक डा.पवन सैनी ने भी कहा कि आमजन के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जितवाने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मंच संचालन की भूमिका प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने निभाई।

यह भी पढ़ें : CM Nayab Saini In Ambala : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अयोध्या धाम के लिए एसी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यह भी पढ़ें : Shaheed Smarak Ambala : पूर्व गृह मंत्री और अम्बाला कैंट के विधायक अनिल विज ने शहीद स्मारक को लेकर की समीक्षा बैठक

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

9 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

10 hours ago