प्रदेश की बड़ी खबरें

Ghar Ghar Congress Har Ghar Congress Campaign : हरियाणा में कांग्रेस 15 जनवरी से शुरू करेगी अभियान

India News (इंडिया न्यूज़), Ghar Ghar Congress Har Ghar Congress Campaign, चंडीगढ़ : प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 15 जनवरी से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत जींद से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नारनौल से चौधरी उदयभान व रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा करेंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ और दिल्ली में पांच-पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए वार रूम स्थापित किए जाएंगे। यह फैसला बुधवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी की जनरल हाउस की बैठक में लिया गया।

बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस चुनावी मोड में कार्य कर रही है। जहां देश के कई राज्यों में 14 जनवरी से राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं, वहीं अगले दिन हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से नया अभियान भी शुरू होगा। अभियान के दौरान महंगाई, बेरोजागरी, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों और अपराध व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा जाएगा।

बूथ लेवल पर बनाई जाएगाी 31-31 लोगों की कमेटी

प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बताया कि नए अभियान के तहत बूथ लेवल पर 31-31 लोगों की कमेटी बनेगी। ये बोगस वोटों को कटवाएगी, लोगों की समस्याओं को उठाएगी और इनको पार्टी से जोड़ेगी। वहीं, लोकलभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से दिल्ली और चंडीगढ़ में पांच-पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए वार रूम बनाए जाएंगे। दिल्ली वार रूम का चेयरमैन जयदीप धनखड़ और को-चेयरमैन अमित यादव व अजय छिकारा को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : Surajkund Mela 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी मेले का उद्घाटन

यह भी पढ़ें : Honoring of Arjuna Awarded Players : अर्जुन अवाॅर्डी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

यह भी पढ़ें : Hisar Airport से चंडीगढ़, दिल्ली समेत 6 जगहों के लिए उड़ेंगे विमान : दुष्यंत चौटाला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panipat Marathon : नई सरकार का पहला कार्यक्रम…वर्ल्ड रिकॉर्ड में करेगा नाम दर्ज 

मैराथन की तैयारियों को प्रशासन ने दिया अंतिम रूप मैराथन कार्यक्रम में 65 वर्ष के…

46 mins ago

Kumari Selja Targets BJP : चुनाव देखकर जनता के हाथों….झुनझुना थमा देती है भाजपा

एचकेआरएन कर्मचारियों से वायदा कर फिर भूल गई प्रदेश की भाजपा सरकार  India News Haryana…

2 hours ago

Shakti Rani Sharma : शपथ ग्रहण के बाद शक्ति रानी शर्मा बोलीं- कालका को बनाएंगे विकसित शहर

जनकल्याण के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani…

2 hours ago

Anil Vij : सबसे ज्यादा बार सदन से बाहर निकालने का रिकॉर्ड..मेरा सारा का सारा भाषण…और क्या-क्या पत्ते खोले विज ने 

प्रजातंत्र में कोई भी व्यक्ति बड़ा नहीं होता, प्रजातंत्र में जनता बडी होती है :…

2 hours ago

Burning Stubble: ‘पराली न जलाएं…’ यहां ले आएं किसान, अब एक एकड़ के मिलेंगे इतने रुपये

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Burning Stubble: उत्तर भारत में दिवाली के आस-पास धान की…

3 hours ago