शहजादे और दामादों वाली कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी : गृहमंत्री अमित शाह
India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah Hisar Rally : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिसार में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के समर्थन में हिसार के राजकीय कॉलेज मैदान में महा विजय संकल्प रैली की। उन्होंने भाजपा को बड़े मार्जिन से जीत दिलाने की अपील की। मंच पर पहुंचते ही शाह ने कहा कि मैं माता बनभोरी और अग्रोहा धाम को प्रणाम कर अपनी बात रखता हूं। शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हु़ए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश बर्बाद हो चुका था। इस बार शहजादे और दामादों वाली कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। कांग्रेस के शासन काल में हरियाणा में भ्रष्टाचार और डर का आलम था।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दामाद के दरबारी बने हुए थे। प्रदेश की कई एकड़ भूमि उन्होंने दामाद को दान में दे दी। उन्हें प्रदेश की जनता से कोई मतलब नहीं था। ये प्रदेश को लूट रहे थे, लेकिन जब प्रदेश में भाजपा की मनोहर लाल सरकार आई तो सबसे पहले भ्रष्टाचार को खत्म किया। लोगों के डर को खत्म किया। शाह ने दावा किया कि कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलने वाली है और 4 जून के बाद राहुल गांधी को कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी पड़ेगी।
शाह ने कहा कि हरियाणा की भूमि का तीन क्षेत्रों में सबसे बड़ा योगदान रहा है। पहला, देश की सीमा की सुरक्षा में तैनात हरियाणा के जवान, दूसरा हमारा किसान, एक जमाना था जब हमें गेहूं अमेरिका से मंगवाना पड़ता था और आज हम हरियाणा के दम पर खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बन चुके हैं और तीसरा खेल, खेल कही पर भी खेला जाता हो, राष्ट्रीय हो अंतर्राष्ट्रीय हो, सबसे ज्यादा मेडल अगर किसी को मिलते हैं तो हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ियों को मिलते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2036 में ओलंपिक खेल भारत में होंगे। आज हरियाणा सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला प्रदेश बन गया है। अब हर दूसरी गाड़ी हरियाणा में बन रही है।
Amit Shah Hisar Rally
इससे पहले रैली में पहुंचने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और मंत्री कमल गुप्ता ने हल भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, सावित्री जिंदल और विनोद भ्याना भी मौजूद रहे। शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में एक खेमें में 12 लाख करोड़ का घपला करने वाली कांग्रेस है, दूसरे खेमे में मोदी की सरकार है। एक ओर जब गर्मी पड़ती है तो राहुल बाबा थाईलैंड निकल जाते हैं। दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी एक छुट्टी लिए बिना दीपावली में भी सेना के जवानों के साथ दिये जलाते हैं और मिठाई खाते हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने जवानों, किसानों और खिलाड़ियों को खत्म करने का काम किया है। मैं आज आपको बताना चाहता हूं कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन के अंदर सेना के जवानों की गाड़ियों का घोटाला किया, बोफोर्स तोप का घोटाला किया, हेलीकॉप्टर घोटाला किया। कॉमनवेल्थ घोटाला किया और अपना घर भरने का काम किया। हजारों करोड़ का फर्टिलाइजर घोटाला, चावल घोटाला भी इन्ही के शासनकाल में हुआ। दूसरी तरफ 23 साल में जिस पर 25 पैसे का भी दाग नहीं लगा ऐसे नरेंद्र मोदी हैं।
अमित शाह ने कहा कि हरियाणा ने सबसे तेजी से विकास किया है और हरियाणा कई मामलों में देश में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि देश में सड़क पर चलने वाली हर दूसरी गाड़ी हरियाणा में बनती है। देश में चलने वाला हर दूसरा ट्रैक्टर हरियाणा में बनता है। प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा देश में टॉप है। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में हरियाणा देशभर में अग्रणी राज्य में शामिल है। शाह ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दामाद का दरबारी बताते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ दिल्ली के जीजा के साथ रहता है।
लोकसभा उम्मीदवार रणजीत चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को 100% मतदान का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक 25 मई को एक-एक वोट डल न जाए तब तक कार्यकर्ताओं को चैन से नहीं बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में विश्व भर में भारत का डंका बजता है और यह भारत के विश्व गुरु बनने के लक्षण दिखाता है। उन्होंने कहा कि कोई आदमी सोच भी नहीं सकता कि युद्धग्रस्त क्षेत्र से एक राष्ट्र विशेष के लोगों को युद्ध रुकवा कर निकाल लिया जाए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे मुमकिन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का जो साहस दिखाया है वह आज तक कोई नहीं दिखा पाया।
इस अवसर पर राजस्थान से सांसद स्वामी सुमेधानंद, हरियाणा सरकार में मंत्री विशंभर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सावित्री जिंदल, छत्रपाल सिंह और राव नरवीर सिंह, विधायक भव्य बिश्नोई और विनोद भयाना, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, पार्टी की जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, वेद नारंग, टेकराम कंडेला, अमरपाल राणा मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma in Karnal Shah Rally : मोदी सरकार में सभी का पूर्ण विकास हुआ : कार्तिकेय शर्मा
यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections : बच्चे करेंगे अभिभावकों को वोट के प्रति जागरूक
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…