प्रदेश की बड़ी खबरें

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Singh Saini: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच अब इस बात पर चर्चा तेज है कि कुमारी शैलजा आखिर क्यों कांग्रेस से जुदा नजर आ रही हैं। आपको बता दें हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए हर प्रयास में जुटी हुई है। अब इसी के चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों का जो उत्साह देखने को मिल रहा है, तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत बड़े मार्जिन से हरियाणा में बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को विकास की गति की दिशा में बढ़ाया जाएगा।

  • CM सैनी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
  • कुमारी शैलजा की नाराजगी पर बोले CM

Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा

CM सैनी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

वहीं सीएम सैनी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में घायल हुए व्यक्ति से मिलने जाने पर कहा कि देश के लोगों ने राहुल गाँधी को फ्री कर रखा है।उन्होंने राहुल पर तंज कस्ते हुए कहा कि ना निति है ना नियत है और ना नेतृत्व ठीक है। सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। इनका घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है। जो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बनाया है सबसे पहले उसे हिमाचल में उतारा, फिर कर्नाटक में उतारा, फिर तेलंगाना में उतारा अब हरियाणा में लेकर आ गए। उन्होंने यह तक कहा कि हरियाणा का कोई व्यक्ति उन्हें भाव नहीं दे रहा है। क्योंकि कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी है। कांग्रेस की दुकान में झूठ का सामान है।

Manohar Lal Khattar : खट्टर ने करनाल के लोगों से किया बड़ा वादा, पूर्व मुख्यमंत्री के इस फैसले से बढ़ेगा रोजगार

कुमारी शैलजा की नाराजगी पर बोले CM

हरियाणा विधानसभा के दौर में सबसे ज्यादा तेज हलचल कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुमारी शैलजा पार्टी से खफा हैं। वहीं कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा के चुनाव प्रचार में नहीं आने को लेकर CM सैनी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कुमारी सैलजा दलित नेता है, बड़ी नेता है।कांग्रेस दलितों को दबाने का काम करती है। अशोक तंवर का हवाला देते हुए CM सैनी ने कहा कि पहले अशोक तंवर की आवाज़ दबाई और अब कुमारी सैलजा की आवाज़ दबाने में लगे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दलित समाज का योगदान बड़ा है।

Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Varinder Shah Panipat Urban Assembly : मैं निगम की “सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी” नहीं ढोऊंगा, तीर की तरह काम करेगा नगर-निगम 

भ्रष्टाचार पर होगा वार, बेईमानी नहीं होगी कतई भी स्वीकार भाजपा की तरह विकास की…

14 mins ago

Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, “हमारी प्राथमिकता राज्य का दर्जा बहाल करना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jammu and Kashmir News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…

1 hour ago

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की बच्ची का शव, पहले किया रेप फिर हत्या

Haryana-Yamunanagar: नहीं रुक रही हैवानियत, यमुनानगर में गन्ने के खेतों से मिला 6 साल की…

2 hours ago