होम / Haryana Lok Sabha Result 2024 : कांग्रेस के कमबैक ने दिया भाजपा को झटका 

Haryana Lok Sabha Result 2024 : कांग्रेस के कमबैक ने दिया भाजपा को झटका 

• LAST UPDATED : June 5, 2024
  • कांग्रेस ने भाजपा से छीनी पांच सीटें, धर्मबीर, इंद्रजीत और कृष्णपाल की हैट्रिक
  • मनोहर लाल, सैलजा व दीपेंद्र बड़े मार्जिन से जीते
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जीता विधानसभा उप चुनाव

पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Lok Sabha Result 2024 : लोकसभा चुनावों जहां कांग्रेस पांच सीटों पर जीतने में कामयाब हुई वहीं भाजपा ने पांच सीटें गवां दी। करनाल विधानसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी जीतने में कामयाब रहे। परिणाम में दीपेंद्र तीन लाख, कुमारी शैलजा, मनोहर लाल खट्टर व कृष्णपाल का मार्जिन दो लाख से अधिक रहा तो बाकी बची दूसरी सीटों पर एक लाख से कम रहा।

Haryana Lok Sabha Result 2024 : मुकाबला कांटे का रहा

हरियाणा की दस सीटों में से आधी सीटों पर मुकाबला कांटे का रहा। कांग्रेस पांच सीटें जीतने में कामयाब रही। पिछली बार केवल सात हजार से चुनाव हारने वाले दीपेंद्र हुड्‌डा ने इस बार अरविंद शर्मा तीन लाख से अधिक वोटों से हराकर अपना हिसाब चुकता कर दिया। इतना ही नहीं कोसली से भी दीपेंद्र सिंह बढ़त लेने में सफल रहे। करनाल सीट पर पूर्व सीएम मनाेहर लाल ने एक तरफा मुकाबले में कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को दो लाख से अधिक मतों से हराया। कुरूक्षेत्र सीट पर नवीन जिंदल ने कड़े मुकाबले में आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता को लगभग पचीस हजार मताें से हराया। वहीं इनेलो के अभय चौटाला एक लाख वोट भी नहीं पा सके।

इंद्रजीत, कृष्णपाल व धर्मबीर सिंह हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे

सिरसा सीट से कुमार शैलजा ने लगभग एकतरफा मुकाबले अशोक तंवर को हराया। इंद्रजीत, कृष्णपाल व धर्मबीर सिंह हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। वोटों की गिनती की शुरुआत में गुरूग्राम से इंद्रजीत पिछड़ते नजर आए मगर बाद में उन्होंने बढ़त ली। धर्मबीर सिंह एक बार फिर से किस्मत के धनी साबित हुए। अहिरवाल के चारों हल्कों में राव दान सिंह हार गए। वहीं दान सिंह सिंह लोहारू, बाढ़डा व दादरी से बढ़त लेने में कामयाब रहे। हिसार सीट से जय प्रकाश जेपी ने हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह को लगभग 64 हजार मतों से पटकनी देकर पंद्रह साल के हार के दंश को खत्म कर दिया। सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी व भाजप के मोहनलाल बड़ोल के बीच कांटे का मुकाबला चला। आखिर में सतपाल ब्रह्मचार जीतने में कामयाब रहे।

वरुण चौधरी ने बंतो कटारिया को हराकर प्रदेश में बनाई एक नई पहचान

अंबाला में वरुण चौधरी ने बंतो कटारिया को हराकर एक नई पहचान प्रदेश में बनाई। चौधरी ने भाजपा के गढ़ माने जाने वाले अंबाला में कांग्रेस का परचम फहराया। फरीदबाद में कृष्णपाल ने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप को बड़े अंतर से हराया। चुनाव से पहले माना जा रहा था कि मुकाबला रोचक होगा मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उप चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह को हराया।

यह भी पढ़ें :Anil Vij’s Reaction On Election Results : भाजपा तीसरी बार बनाने जा रही है सरकार : अनिल विज

यह भी पढ़ें : Kumari Selja : अगली तैयारी, हरियाणा की बारी, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बनेगी सरकार : कुमारी सैलजा

 

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox