प्रदेश की बड़ी खबरें

Road Accident In Ambala : तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से हवलदार की मौत

India News (इंडिया न्यूज), Road Accident In Ambala : अंबाला के शहजादपुर बनोदी शुगर मिल के निकट तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से एक हवलदार की मौत हो गई। हादसा के दौरान कंटेनर हवलदार की कार को काफी दूर तक घसीटता ले गया। गंभीर रूप से घायल होने पर बलविंदर को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हवलदार शहजादपुर थाने में तैनात था।

Road Accident In Ambala : शहजादपुर थाने में हवलदार था

जानकारी मुताबिक़ पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर गांव निवासी मोहित कुमार ने बताया कि वह टाइल बनाने की फैक्टरी में काम करता है। 15 मई को वह अपनी रिश्तेदारी धनाना गांव से वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह महाराणा प्रताप चौक शहजादपुर पहुंचा तो उसकी मुलाकात फतेहपुर निवासी चाचा बलविंदर सिंह से हुई थी, जो हरियाणा पुलिस में है व शहजादपुर थाने में हवलदार है।

तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी

बातचीत होने के बाद चाचा ड्यूटी के संबंध में नारायणगढ़ की तरफ जा रहे थे। वह भी उनके पीछे-पीछे जा रहा था। जैसे ही चाचा शहजादपुर बनोदी शुगर मिल के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी व गाड़ी को काफी दूर तक घसीटता ले गया। कंटेनर चालक ने अपना नाम महेंद्रगढ़ के बदोपुर गांव निवासी अनिल कुमार बताया था। गंभीर रूप से घायल होने पर चाचा को शहजादपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चाचा बलविंदर को मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : Heatwave Alert : प्रदेश में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार

यह भी पढ़ें : Sonipat Factory Blast : बायलर फटने से इमारत ढहीं, 2 लोगों की मौत, कई दबे 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

4 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

5 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

5 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

5 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

6 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

6 hours ago