प्रदेश की बड़ी खबरें

Constable Promotion Exam : मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए सिपाहियों ने दी बी-1 परीक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Constable Promotion Exam : सिपाही पद से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए पुलिस कर्मचारियों की बी-1 परीक्षा हुई। पुलिस विभाग में अनुसंधान अधिकारी बनाने के लिए विशेष प्रकार का कोर्स कराया जाता है। बी-1 परीक्षा का आयोजन पानीपत समालखा में स्थित पाइट कॉलेज की कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन हुआ।

परीक्षा केंद्र में करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले जिला पानीपत, करनाल व कैथल के महिला व पुरुष सिपाहियों ने पदोन्नति की परीक्षा दी। शनिवार को आयोजित की गई परीक्षा में उच्च अधिकारियों की देख-रेख में तीनों जिलों के 377 पुरुष व महिला सिपाहियों ने बी-1 परीक्षा पास करने के लिए टेस्ट दिया। जिला पानीपत से 152 कर्मचारी परीक्षा में बैठे, करनाल से 113 व कैथल से 112 पुलिस कर्मचारियों ने परीक्षा दी।

सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति के लिए कुछ नियम निर्धारित

करनाल रेंज में परीक्षा के लिए पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल कुलविंद्र सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया। जिनकी देखरेख में परीक्षा हुई। उप- पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं।

इन नियमों के अनुसार जिन पुलिस सिपाहियों की सर्विस 5 साल पूरी हो जाती है और सर्विस रिकार्ड अच्छा है उनको मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति की तैयारी के लिए पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर बी-1 परीक्षा कराई जा रही है। इस फाइनल परीक्षा से पूर्व करनाल रेंज के सभी योग्य सिपाहियों का मॉक टेस्ट 20 जुलाई को कराया गया था।

Constable Promotion Exam : बी-1 परीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था

बी-1 में फाइनल सेलेक्शन के बाद पुलिस कर्मचारियों को 6 माह के लिए पुलिस अकादमी मधुबन या अन्य पुलिस ट्रेनिग सेंटरों में कोर्स के लिए भेजा जाता हैं। ट्रेनिग के दौरान उन्हें कानूनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी भूमिका, केसों का अनुसंधान, निष्पक्ष कार्यशैली के बारे में पढ़ाया जाता है। इस बी-1 परीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था।

जिसमें पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल कुलविंद्र सिंह की देख रेख में परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस बी-1 परीक्षा की कमेटी में पुलिस अधीक्षक करनाल मोहित हांडा, पुलिस अधीक्षक कमांडो राजेन्द्र कुमार मीणा, उप-पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र कादियान, उप-पुलिस अधीक्षक उमेद सिंह व उप-पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : B.Tech Students Designed An Electric Car : शोध, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना केयू की प्राथमिकता : कुलपति सोमनाथ सचदेवा

यह भी पढ़ें : Biplab Kumar Deb : विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मोदी सरकार हरियाणा को देगी 14 हजार करोड़ रुपए : बिप्लब देब

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago