Haryana Weather : प्रदेश के तापमान में लगातार हो रही बढ़ौत्तरी, अम्बाला में 30.5 डिग्री तापमान

इंडिया न्यूज, (Haryana Weather): हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च माह के अंत तक इसी तरह मौसम काफी परिवर्तनशील रहने वाला है। इस समय तापमान में बढ़ौतरी जारी है। इसका मुख्य कारण विक्षोभ सक्रिय है।

जानिए इस जिले में तापमान में इतनी बढ़ौत्तरी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में दोपहर का तापमान 35.3 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया वहीं हिसार के तापमान की बात करें तो हिसार में 34.9, बालसमंद में 35.0, अम्बाला में 30.5, भिवानी में 31.7, नारनौल में 33.0, रोहतक में 31.9, सिरसा में 34.2, गुरुग्राम में 33.3, झज्जर में 32.6 और फतेहाबाद में 31.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि आज यानी 13 मार्च को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आएगा।

15 मार्च को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने की वजह से दक्षिणी और मध्य भारत में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। साथ ही 16 मार्च को एक ताजा मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश का दायरा मध्य व दक्षिण भारत से आगे उत्तर भारत में बढ़ने की प्रबल संभावना बन रही है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 22 मार्च के आसपास सामने आ सकता है। इस दौरान कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Underground Pipeline Portal : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किए अंडरग्राउंड पाईपलाइन पोर्टल तथा ई-रूपी ऐप

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Saini got death threat: नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी, जींद से आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini got death threat: जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित…

8 mins ago

Government Job: हरियाणा सरकार की नई नीति, बिना सर्टिफिकेट सरकारी नौकरी पाने का मिलेगा मौका

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Government Job: हरियाणा सरकार ने चयनित युवाओं के लिए एक…

25 mins ago

Haryana Crime: खुद को बताया बीजेपी नेता, फिर की ऐसी हरकत, जानें पूरा मामला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: चुनावी दौर ख़त्म हो चूका है, पर अपराध…

49 mins ago

Manohar Lal Khattar : गुरूग्राम में विजयदशमी का जश्न, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया रावण दहन

संसार को दिशा देने में भारतीय समाज का योगदान सदैव अग्रणीय : मनोहर लाल गुरूग्राम…

12 hours ago

CM Nayab Saini : भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को धारण करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए

मुख्यमंत्री ने लाडवा में शोभायात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना India News Haryana (इंडिया न्यूज), …

12 hours ago

Jind News : एसपी आवास के बाहर शव को रख कर लगाया जाम, नारेबाजी की

युवक के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे परिजन एसपी के आश्वासन पर…

12 hours ago