इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
हरियाणा कोरोना समाचार: हरियाणा में भी पिछले कई दिनों के कोरोना केसों में उतार-चढ़ाव जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 473 नए केस आए हैं। 8 जिलों में कोरोना का कोई केस नहीं है। वहीं 387 लोग ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय केसों की बात की जाए तो अब कुल आंकड़ा 2627 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम में 355 और फरीदाबाद में 88 मरीज आए हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी रेट 98.67% है, पॉजिटिविटी रेट 3.21% है। हरियाणा में कोरोना से अभी तक 10,620 लोग जिंदगी की जंग हारे हैं।
बता दें कि आज सोनीपत में 3, हिसार में 2, करनाल में 1, पंचकूला में 5, सिरसा में 1, अंबाला में 2, रोहतक में 5, यमुनानगर में 2, भिवानी में 1, कुरुक्षेत्र में 1, झज्जर में 5 और चरखी दादरी में 2 केस है। मई माह में 1 तारीख को 479 केस, 2 मई को 439, 3 मई को 13022, 4 मई को 571, 5 मई को 14513, 6 मई को 582 और 7 मई को 473 केस नजर आए। वहीं आज 473 केस दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : देश में आज आए इतने कोरोना केस
Connect With Us : Twitter Facebook
नशे के कारण प्रदेश में हजारों युवाओं को जान गंवानी पड़ रही 19 नगर पार्षदों…
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…
Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…
Chandigarh DAV College: ‘अकेले में मिल सकते हैं’, आधी रात को छात्राओं के फोन पर…
कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…
Haryana Election 2024: 'मैं तो चाय पीने गया था', पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के…