इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Corona cases in Haryana 14 April) : देश के साथ-साथ हरियाणा में भी कोरोना के केस चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना के 642 नए केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज पहले ही स्वास्थ्य विभाग को हर संभव प्रयास करने के आदेश जारी कर चुके हैं।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 9035 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 642 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिंताजनक बात यह है कि सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 2404 पहुंच गई है। रिकवरी रेट 98.98 प्रतिशत से गिरकर 98.76% पर पहुंच गई है। वहीं पॉजिटिविटी दर 6.64% पहुंच गई है। इसके साथ मृत्यु दर 1.01 फीसदी रिकॉर्ड की गई है।
देश में एक बार फिर से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि केंद्र के साथ-साथ प्रदेश सरकारें भी अपने लेवल पर इससे निपटने की तैयारी कर चुकी हैं। लोगों को जरूरी हिदायतें जारी कर दी गई हैं और कोरोना की बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है।
केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री लगातार प्रदेश सरकारों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद हर रोज कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 11 हजार 109 मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले पिछले साल 20 अगस्त को 11 हजार 539 केस मिले थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में फिलहाल एक्टिव केस बढ़कर 49 हजार 622 हो गए हैं। इससे पहले पिछले साल 5 सितंबर को 49 हजार से ज्यादा एक्टिव केस थे। इसके अलावा डेली पॉजीटिविटी रेट 4.42% और वीकली रेट 4.02% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.70% है।
मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई। देश में गुरुवार को 11,109 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 7,115 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 64% है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार जिन राज्यों में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं उनमें केरल, दिल्ली, महाराष्टÑ, हरियाणा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Police : हरियाणा में बदमाशों के हौंसले तो बुलंद होते…
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जिला पुलिस ने जारी की एडवाइजरी India News Haryana…
परिवहन विभाग को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव होंगे प्रयास, विभाग में हो रहे…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Anti Corruption Bureau : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की…
डीए में वृद्धि के तहत कब 4500 रुपये प्रतिमाह पेंशन करेगी भाजपा सरकार अगर कांग्रेस…