Corona Cases in Haryana 23 April : हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, केंद्र ने जताई चिंता

  • दिल्ली और केरल के बाद हरियाणा की कोविड पॉजिटिविटी दर 19.28% रिकॉर्ड की गई

India News (इंडिया न्यूज), Corona Cases in Haryana 23 April, चंडीगढ़ : देश में जहां प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा कोेरोना केस मिल रहे हैं वहीं हरियाणा में भी स्थिति काफी ज्यादा खतरनाक बन रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की बात करें तो हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान 937 नए कोरोना मरीज मिले हैं। केंद्र ने देश में हरियाणा की पॉजिटिविटी दर तीसरे नंबर पर बताई है। दिल्ली और केरल के बाद हरियाणा की कोविड पॉजिटिविटी दर 19.28% रिकॉर्ड की गई है। सबसे डराने वाली बात यह है कि राज्य के 22 जिलों में से 12 में 10 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी दर दर्ज की गई है।

22 अप्रैल को 1348 नए केस दर्ज किए गए

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में 1348 नए केस दर्ज किए गए हैं। अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5468 पहुंच गई है। पॉजिटिविटी दर जहां बढ़ रही है, वहीं रिकवरी दर में भी लगातार गिरावट आ रही है। पहले जहां गुरुग्राम हॉटस्पॉट बना हुआ था वहीं अब के प्रदेश के 10 से ज्यादा जिले हॉटस्पॉट बने हुए हैं। इनमें गुरुग्राम सबसे टॉप पर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो लगातार बढ़ रहे केस अब लोगों को डराने लगे हैं।

उधर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोविड की बूस्टर डोज के लिए इंडेंट जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी आवश्यक स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कोविड टेस्ट, एक्टिव केस, जीनोम सिक्वेंसिंग व अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें :  Violent protests in West Bengal : किशोरी से बलात्कार के बाद उसकी हत्या के विरोध में हिंसक प्रदर्शन

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Assembly 2024: हरियाणा में मतदान के बाद आज जारी होंगे एग्जिट पोल, 8 अक्टूबर को सामने आएंगे नतीजे

Haryana Assembly 2024: हरियाणा में मतदान के बाद आज जारी होंगे एग्जिट पोल, 8 अक्टूबर…

7 mins ago

Ranjit Singh Chautala : मतदान के दिन एक बार फिर रणजीत सिंह का दावा- इस बार हरियाणा में बनेगी …

सिरसा  पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपनी पत्नी इंदिरा सिहाग के साथ…

39 mins ago

Manohar Lal : कांग्रेस में मची अफरा-तफरी, न नौ मन तेल और न नाचेगी राधा : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में किया मतदान इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया…

1 hour ago