भारत में नहीं थम रहे कोरोना केस, आज भी 2200 से ऊपर मामले

इंडिया न्यूज, New Delhi: भारत में कोरोना के मामले कभी कम आ रहे हैं तो कभी एक दम रफ्तार पकड़ लेते हैं। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 2,259 नए मामले सामने आए हैं। चीन के बुहान से शुरू हुई कोरोना की लहर फिलहाल थम नहीं रही। आए दिन 1500 से ऊपर केस आ रहे हैं। इसी कारण केंद्र के आदेशानुसार कुछ राज्य सरकारों ने कोरोना संबंधी पाबंदियां भी लगाई हुई हैं।

24 घंटों में इतने लोगों ने जान गंवाई

कोरोना के कारण मरने के आंकड़ों का सिलसिला भी अभी थमा नहीं है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 20 लोग जिंदगी की जंग हारे हैं। भारत में कोरोना की शुरुआत से लेकर अभी तक 5,24,323 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 2,614 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,92,455 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.75% है। देशभर में अब तक कुल 1,91,96,32,518 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

भारत में कुल इतने एक्टिव केस

आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत में अब कोरोना के कुल 15,044 एक्टिव केस हो गए हैं। गुरुवार यानि कल देश में कोरोना के 2,364 नए मामले सामने आए थे, जबकि बुधवार को देश में कोरोना के 1,829 नए मामले आए।

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए…

6 mins ago

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

31 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

49 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

1 hour ago