भारत में कहीं चौथी लहर की आहट तो नहीं Corona Fourth Wave Alert In India

Corona Fourth Wave Alert In India

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Corona Fourth Wave Alert In India एक तरफ जहां चीन में फिर कोरोना की दस्तक हो चुकी है वहीं ईधर भारत में भी कोरोना (Corona) ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बढ़ते केसों को देखते हुए अनजाने में ही चौथी लहर का अहसास होना शुरू हो जाता है। विश्व के 10 देशों में कोरोना की चौथी लहर आती नजर आ रही है। इनमें ब्राजील, अमेरिका, जर्मनी, आॅस्ट्रेलिया, रूस, इटली, फ्रांस, जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रिया शामिल हैं।

भारत में कोरोना का दोबारा अटैक

पिछले 28 दिनों की बात की जाए तो देश में इस दौरान 5,474 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच 40,866 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) का कहना है कि देश के 29 जिलों में हालात खराब होते नजर आ रहे हैं। केरल, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली और मिजोरम की स्थिति बिगड़ रही है।

इन 5 राज्यों को स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी

बढ़ते कोरोना के केसों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 5 राज्यों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। इसमें हरियाणा, दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम के नाम शामिल हैं। मंत्रालय ने इन राज्यों से सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा है। राज्य सरकारें हालात की गंभीरता से समीक्षा करें और जरूरी होने पर कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी करें।

देशभर में पंजाब में मृत्यु दर अधिक

वहीं यह भी बता दें कि कोरोना से होने वाली मौतों में पंजाब सबसे आगे आता दिखाई दे रहा है। पंजाब के हर 100 मरीजों में 2.3% मरीजों की मौत हो रही है यानि यहां मृत्यु दर 2.3% है। नगालैंड की बात की जाए तो 2.1%, उत्तराखंड में 1.8%, महाराष्ट्र में 1.9%, मेघालय में 1.7% और गोवा में 1.6% मृत्यु दर है। death rate in punjab

Also Read: जानिए, भारत में तीसरी लहर में आज इतने केस Corona Cases In India Today 13 April 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago