इंडिया न्यूज, Coronavirus in India live updates : देश में काफी दिनों से कोरोना के केस लगभग 1000 के आस-पास आ रहे थे, लेकिन आज कोरोना के केसों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट देखने में आई है। भारत में अप्रैल-2022 के बाद पहली बार इतने कम केस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में कोविड-19 के मात्र 547 मामले सामने आए हैं जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
आपको जानकारी दे दें कि अभी तक वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या 4,46,66,924 हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 8 बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कारण महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,532 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की बात करें तो उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर केवल 9,468 रह गई है।
वहीं यह भी बता दें कि इस बीमारी को मात देने वाले मरीजों की संख्या कुल 4,41,26,924 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19% है। भारत सरकार के टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.80 करोड़ खुराकें भी दी जा चुकी हैं। बता दें कि पूरे विश्व में पहला केस चीन के वुहान शहर में पाया गया था जिसके बाद उक्त वायरस ने चहुंओर कोहराम मचा दिया था।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…