COVID 19 in India Today
इंडिया न्यूज, Coronavirus in India : भारत में कोरोना (Corona) रह-रहकर लोगों को डरा रहा है। आज भी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश में 10,725 नए मामले सामने आए हैं। जिस कारण संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 4,43,78,920 हो गई। 13084 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं एक्टिव केसों की बात की जाए तो उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 94,047 रह गई है।
यह भी पढ़ें: Haryana Corona Update: हरियाणा में आज 623 नए कोरोना केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह मौत के आंकड़ो को देखा जाए तो पिछले 24 घंटों में फिर देश में संक्रमण से 36 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,488 हो गई। कल तक मृतकों की संख्या 527452 थी।
बात करें देश में 7 अगस्त 2020 को तो उस दौरान संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पास केस आ गए थे।
देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ तक जा पहुंचे थे जिसने चारों ओर हड़कंप मचाकर रख दिया था। पिछले साल चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इतना ही नहीं 25 जनवरी 2022 को तो संक्रमण के मामले चार करोड़ के भी पार हो गए थे।
यह भी पढ़ें: Big Accident In Karnataka : टेम्पो और लॉरी में टक्कर 9 मजदूरों की मौत
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Deepender Hooda : सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश, सांसद सतपाल…
प्रत्येक सीट पर एक ही प्रत्याशी उतरे चुनावी मैदान में, सर्वसम्मति से हो विजयी :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी के बावल क्षेत्र के गांव अलावलपुर के…
पूंडरी में 15 करोड़ के विकासकार्यों को समर्पित किया पूंडरी की फिरणी (मिठाई) की तारीफ़…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Ramdev : योग गुरु बाबा रामदेव गुरुवार को करनाल…
आमजन पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दे सूचना : एसपी लोकेंद्र सिंह आईपीएस…