इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Coronavirus Report of India Today देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव आज भी जारी रहा। आज केसों में थोड़ा उछाल नजर आया। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,938 नए केस सामने आए, वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ौत्तरी रही है।
बुधवार को देश में कोरोना के 1,778 नए मामले सामने आए थे, जबकि मंगलवार को 1,581 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 22,427 केस ही सक्रिय रह गए हैं।
मंत्रालय के अनुसार गुरुवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 67 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,16,672 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,43,769, केरल से 67,476, कर्नाटक से 40,042, तमिलनाडु से 38,025, दिल्ली से 26,148, उत्तर प्रदेश से 23,492 और पश्चिम बंगाल से 21,197 मौतें हुई हैं।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi in Maharashtra Wardha : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…
आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : हरियाणा में इस…
हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…