होम / Coronavirus Update : जानिये आज देश में आए इतने केस

Coronavirus Update : जानिये आज देश में आए इतने केस

• LAST UPDATED : November 24, 2022

इंडिया न्यूज, Coronavirus Update : देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार फिर उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि नए मामलों की संख्या में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। गत दिनों जहां केस 1000 के आसपास चल रहे थे वहीं अब कोरोना के केस 500 के आसपास घूम रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 408 नए केस सामने आए। इस दौरान कोविड के 5 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से चार मौतें केरल व एक राजस्थान में हुई हैं।

एक्टिव मामले इतने आए

ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब कोरोना के एक्टिव मामले 5881 रह गए हैं। यह कुल मामलों का महज .01 फीसदी हैं। 24 घंटों में देश में कोविड के सक्रिय मामलों में करीब 165 मामलों की गिरावट दर्ज की गई। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।

जानिये कितने लोग आ चुके चपेट में

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 44134001 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह कुल मामलों का करीब 98.80 फीसदी है। देश में शुरूआत से अब तक कोरोना के कुल केस 44670483 सामने आ चुके हैं। आज 5 लोगों ने दम तोड़ा है जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 5,30,601 तक जा पहुंचा है। यह कुल मामलों का 1.19 फीसदी है।

विश्व का पहला केस

जानकारी रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का प्रकोप झेला है। 2019 में आई पहली लहर के बाद 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी अधिक प्रभावित किया है, जिस कारण अनेक लोगों की मौत हुई है और अर्थ व्यवस्था पर भी भारी प्रभाव पड़ा है। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था, जिसके बाद न जाने कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा था, लेकिन अभी भी लगातार केसों में उतार-चढ़ाव जारी है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox