इंडिया न्यूज, Coronavirus Update : देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार फिर उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि नए मामलों की संख्या में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। गत दिनों जहां केस 1000 के आसपास चल रहे थे वहीं अब कोरोना के केस 500 के आसपास घूम रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में 408 नए केस सामने आए। इस दौरान कोविड के 5 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से चार मौतें केरल व एक राजस्थान में हुई हैं।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब कोरोना के एक्टिव मामले 5881 रह गए हैं। यह कुल मामलों का महज .01 फीसदी हैं। 24 घंटों में देश में कोविड के सक्रिय मामलों में करीब 165 मामलों की गिरावट दर्ज की गई। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।
देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 44134001 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह कुल मामलों का करीब 98.80 फीसदी है। देश में शुरूआत से अब तक कोरोना के कुल केस 44670483 सामने आ चुके हैं। आज 5 लोगों ने दम तोड़ा है जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 5,30,601 तक जा पहुंचा है। यह कुल मामलों का 1.19 फीसदी है।
जानकारी रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का प्रकोप झेला है। 2019 में आई पहली लहर के बाद 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी अधिक प्रभावित किया है, जिस कारण अनेक लोगों की मौत हुई है और अर्थ व्यवस्था पर भी भारी प्रभाव पड़ा है। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था, जिसके बाद न जाने कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा था, लेकिन अभी भी लगातार केसों में उतार-चढ़ाव जारी है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…