Coronavirus 24 घंटे में देश में 2,86,384 नए कोरोना संक्रमित सामने आए

Coronavirus

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Coronavirus भारत में कोरोना वायरस के केसों में लगातार दूसरे दिन थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 2,86,384 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 573 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना केसों का आंकड़ा कुछ दिन 3 लाख के ऊपर जाने के बाद अब फिर से प्रतिदिन 3 लाख के नीचे ही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में 3 लाख 6 हजार 357 लोगों ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन हमें अभी भी सावधानी बरतनी चाहिए।

कोरोना के नए मरीजों में कमी

थम सा गया सक्रिय मामलों का आंकड़ा Corona Situation in India Today

आज मिले नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या कोरोना से ठीक होकर घर लौटने वालों की रही। यही वजह है कि सक्रिय केसों में ज्यादा उझाल नहीं देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार देश में इस समय 22 लाख 2 हजार 472 केस हैं जो कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। जिनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

थम सा गया सक्रिय मामलों का आंकड़ा

देश में चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान Corona Situation in India

कोरोना की गति पर ब्रेक लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कमर कसी हुई है। वहीं राज्य समेत केंद्र शासित प्रदेश भी अपने यहां अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक देश में 164 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। जिनमें से पहली खुराक लेने वालों की संख्या 93 करोड़, 69 करोड़ लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। प्रीकॉशन डोज की बात करें तो 92 लाख से अधिक को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Connect With Us: Twitter Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago