प्रदेश की बड़ी खबरें

Couple Died : नारनौल में दंपति पर गिरी दीवार, दोनों की मौके पर ही मौत

India News (इंडिया न्यूज), Couple Died, महेंद्रगढ़ : नारनौल के नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 13 में देर रात तेज़ आंधी ने एक परिवार की खुशियों का दम घोंट दिया। जी हां, यहां देर रात दीवार गिर गई जिस कारण छत पर सो रहे पति व पत्नी उसके नीचे दब गए। दीवार गिरने की जैसे ही तेज आवाज परिवार के अन्य सदस्यों ने सुनी तो परिजन तुरंत दोनों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी में आंधी बारिश के कारण शाम से लाइट नहीं थी। इसी कारण वार्ड 13 निवासी विजय व उसकी पत्नी प्रेम देवी रात को छत पर सो गए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज उनकी यह आखिरी रात होगी। रात को आई तेज आंधी की वजह से वो दीवार पति-पत्नी पर गिर गई और एक बड़ा हादसा हो गया।

दंपति के हैं दो बच्चे

आपको जानकारी दे दें कि इस दंपति के दो बच्चे हैं जिनके सिर से मां-बाप का साया उठ गया है। ये दोनों बच्चे नीचे ही सो रहे थे जिस कारण ये दोनों बच गए नहीं तो पूरा परिवार ही खत्म हो गया होता। मृतक विजय ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था, उसकी मौत के बाद अब बच्चों पर मूसीबतों का पहाड़ टूट गया है।

यह भी पढ़ें : Corona virus Update 16 May : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 13,037 हुई

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ram Bilas Sharma : केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बदौलत ही हम… : रामबिलास शर्मा

नारनौल के नवनिर्वाचित विधायक ओम प्रकाश यादव का गुलदस्ता भेटकर किया स्वागत केंद्र व प्रदेश…

2 hours ago

Bhiwani Accident : भिवानी में दो बाइकों की भयानक टक्कर, दो युवकों की मौत, दो घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhiwani Accident : भिवानी जिले के बवानी खेड़ा के लोहारू…

2 hours ago

Jhajjar News : मेले में घोड़ी की लगी इतनी बोली…, आप जानकर हो जाएंगे हैरान

माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के पास ही लगता है पशू मेला लेली ने पिछले माह…

2 hours ago

Haryana Election Result: हरियाणा में BSP-INLD हार के बाद, मायावती ने बताया किन पार्टियों से नहीं करेंगी अलायंस

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result: मायावती ने हाल ही में ऐलान किया…

3 hours ago