India News (इंडिया न्यूज़), Covid-19 cases update 8 May, नई दिल्ली : भारत में सोमवार को कोविड-19 के 1,839 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,178 हो गई। एक दिन पहले यह संख्या 27,212 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या अब 4.49 करोड़ (4,49,71,469) हो गई है। वहीं, संक्रमण से 11 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,692 हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.06 प्रतिशत है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,14,599 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 खुराक दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें : PM on Karnataka election : भाजपा की ओर से लोग लड़ रहे हैं चुनाव : मोदी
हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Government Strict on Stubble Burning : पराली जलाने के…
हरियाणा में हाल ही में नई राज्य सरकार बनकर उभरी है। ऐसे में आप सोच…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Online Fraud : हरियाणा में ठगों द्वारा ठगी करने के नए नए…
हरियाणा में लगातार स्कैम के कई मामले सामने आ रहे हैं। घर बैठे लोगों की…
हरियाणा में कांग्रेस के कुछ ही विधायक हैं लेकिन अभी से ही इन विधायकों ने…