होम / Covid-19 Commitment Award मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिला सम्मान

Covid-19 Commitment Award मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिला सम्मान

BY: • LAST UPDATED : March 17, 2022

संबंधित खबरें

Covid-19 Commitment Award

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Covid-19 Commitment Award हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) को एशिया वन मैगजीन ने कोविड-19 कमिटमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद प्रदेश की अर्थव्यवस्था के पुनउद्धार और समाज के सामूहिक कल्याण में योगदान के लिए मिला।

यह मेरा सम्मान नहीं सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

मुख्यमंत्री ने यह सम्मान लेते हुए कहा कि यह उनका सम्मान नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान है। यह सम्मान एशिया वन मैग्जीन की टीम द्वारा चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से एशिया वन मैग्जीन व अन्य अवॉर्ड विजेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के उन सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान है, जिन्होंने अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए दिन-रात मरीजों की सेवा की और लोगों को महामारी के प्रति जागरूक किया।

लॉकडाउन के बावजूद नहीं रुकी सेवा भावना

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद लोगों की सेवा भावना नहीं रुकी। उन्होंने घर-घर जाकर दैनिक आवश्यकताओं की चीजों और दवाइयां पहुंचाने का काम किया। लोगों ने घर से दूर फंसे जरूरतमंदों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की। इस दौरान सरकार ने भी जिम्मेदारी पूर्वक लोगों की सहायता की।

मैं कोरोना वॉरियर्स का कृतज्ञ

वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं सभी कोरोना वॉरियर्स का कृतज्ञ हूं। उन्हीं की बदौलत हम प्रदेश में कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण करने में सफल रहे। मैं ऐसे मानव सेवकों का अभिनंदन करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। मुख्यमंत्री ने मैग्जीन की टीम का भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य मौजूद रहे।

Also Read: Hijab Stubbornness Update News कर्नाटक में मुस्लिम समूहों ने राज्यव्यापी बंद का किया आह्वान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT