होम / COVID-19 : भारत में आज आए 1216 नए केस

COVID-19 : भारत में आज आए 1216 नए केस

• LAST UPDATED : November 4, 2022

इंडिया न्यूज, COVID-19 : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 1,216 नए मामले आए हैं जबकि 1321 मामले आए थे। फिलहाल आज के केसों की संख्या मिलाकर अब 4,46,58,365 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट को देखा जा रहा है। आज सक्रिय केस 15,705 रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में संक्रमण से 18 मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद अब संख्या बढ़कर 5,30,479 तक जा पहुंची है।

COVID-19

COVID-19

जानिये एक्टिव केसों में कितनी कमी

एक तरफ जहां कोरोना के केसों में उतार-चढ़ाव लगातार दिखाई दे रहा है वहीं आंकड़ों के मुताबिक,भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16,098 से घटकर 15,705 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04% है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 393 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की सकारात्मक दर बढ़कर 98.78% हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,12,181 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें : Adampur By Election 2022 LIVE : वोटिंग जारी, 1,71,000 मतदाता कर सकेंगे मतदान

ये भी पढ़ें : Haryana Panchayat Election : हिंसक झड़पों के साथ 81.3 प्रतिशत रहा मतदान

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox