देश में फिर बढ़े कोरोना केस, इतने लोगों ने तोड़ा दम

देश में फिर बढ़े कोरोना केस, इतने लोगों ने तोड़ा दम

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
भारत कोरोना न्यूज: देशभर में कोरोना के मामले आज फिर बढ़कर सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 3,545 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्क लगाना भी अनिवार्य कर दिया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 27 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,002 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 3,549 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,51,248 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देशभर में अब तक कुल 1,89,81,52,695 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

एक्टिव केस 19,688

गुरुवार को देश में कोरोना के 3,275 नए मामले सामने आए थे, जबकि बुधवार को देश में कोरोना के 3,205 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 19,688 एक्टिव केस हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : ITV Network की ऐतिहासिक सीरीज मुख्यमंत्री मंच लॉन्च

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए…

4 mins ago

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

29 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

47 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

1 hour ago