होम / Covid Cases Today 30 March 2022 जानिये आज भारत में इतने केस आए

Covid Cases Today 30 March 2022 जानिये आज भारत में इतने केस आए

• LAST UPDATED : March 30, 2022

Covid Cases Today 30 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Covid Cases Today 30 March 2022 भारत में कोरोना के मामलों की संख्या में गिरावट और बढ़ौतरी कई दिनों से जारी है। वहीं केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड के 1,233 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।

24 घंटों में 31 लोगों की मौत

इसके कोई शक नहीं कि इस कोरोना ने न जाने कितने अपनों की जान ली है, लेकिन अब इस मौत के आंकड़ो में लगातार गिरावट नजर आ रही है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,22,001 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

टीकाकरण की रफ्तार में तेजी

इस बीच, भारत का उडश्कऊ-19 टीकाकरण कवरेज आज 183.79 करोड़ (1,83,79,06,022) को पार कर गया है। 12-14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए हाल ही में शुरू किए गए उडश्कऊ वैक्सीन अभियान के तहत, अब तक 1.50 करोड़ (1,50,55,291) से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 12,74,719 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

सक्रिय केसों की कुल संख्या

मंगलवार को देश में कोरोना के 1,259 नए मामले सामने आए थे, जबकि सोमवार को 1,270 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 14,704 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox