होम / जानिए आज देश में इतने केस आए

जानिए आज देश में इतने केस आए

• LAST UPDATED : May 10, 2022

जानिए आज देश में इतने केस आए

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही संख्या में थोड़ी कमी देखने में आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2,288 नए केस सामने आए हैं। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने मास्क जरूरी कर दिया है।

अब तक 5,24,103 लोग जिंदगी की जंग हारे

भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,103 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अगर पिछले 24 घंटों की बाते करें तो कोरोना से 10 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 3,044 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,63,949 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74%है। भारत में अब तक कुल 1,90,50,86,706 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है ।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

सोमवार को देश में कोरोना के 3,207 नए मामले सामने आए थे जबकि रविवार को देश में कोरोना के 3,451 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 19,637 एक्टिव केस हो गए हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox