होम / Covid Cases Update Today कोरोना के केसों में उतार-चढ़ाव जारी, 1,260 नए केस

Covid Cases Update Today कोरोना के केसों में उतार-चढ़ाव जारी, 1,260 नए केस

• LAST UPDATED : April 2, 2022

Covid Cases Update Today

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Covid Cases Update Today देशभर में कोरोना (Corona) के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव अभी जारी है। पहली और दूसरी लहर जा चुकी है वहीं तीसरी लहर अंतिम छोर पर है। जल्द ही हम इस तीसरी लहर पर काबू पा जाएंगे। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में आए केसों को देखें तो देशभर में कोविड-19 के 1,260 केस सामने आए। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

जानें देश में कितने % रिकवरी रेट

देशभर में कोरोना के केस कम हुए हैं और रिकवरी रेट बढ़ा है। देश का रिकवरी रेट 98.76% पर पहुंच गया है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 1,335 नए मामले सामने आए थे, जबकि गुरुवार को 1,225 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 13,445 एक्टिव केस ही रह गए हैं। वहीं आज सुबह तक भारत का टीकाकरण कवरेज 184.52 करोड़ से अधिक हो गया है।

ये भी जान लीजिए

बता दें कि देश में 19 दिसंबर, 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के केस पार हो गए थे। पिछले वर्ष 4 मई को मरीजों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून, 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी वहीं इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox